• 14/07/2024

हाईकोर्ट के पूर्व जज BJP में हुए शामिल, इन फैसलों ने खूब बटोरी थी सुर्खियां

हाईकोर्ट के पूर्व जज BJP में हुए शामिल, इन फैसलों ने खूब बटोरी थी सुर्खियां
Spread the love

हाईकोर्ट के एक और जज ने राजनीती की राह पकड़ ली है। पश्चिम बंगाल हाईकोर्ट के बाद अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहित आर्य ने शनिवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। बीजेपी के मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा ने भोपाल पार्टी कार्यालय में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। जस्टिस आर्या तीन महीने पहले ही रिटायर हुए थे।

रोहित आर्य को साल 2013 में हाईकोर्ट का जज बनाया गया था। साल 2015 में वे स्थायी जज बने। जस्टिस आर्य 27 अप्रैल 2023 को रिटायर हुए थे। उनके द्वारा कई ऐसे फैसले दिए गए, जिन्होंने देश में खूब सुर्खियां बटोरी थी।

इसे भी पढ़ें: 46 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का खजाना, मौके पर स्नेक एक्सपर्ट्स मौजूद, आभूषणों की बनाई जा रही लिस्ट  

मुनव्वर फारूकी को जमानत देने से इंकार

नए साल में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में उन्होंने आरोपी कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और नलिन यादव को जमानत देने से इंकार कर दिया था। दोनों पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप था। उन्होंने अपने आदेश में कहा था सौहार्द्र और भाईचारे को प्रोत्साहित करना हर भारतीय नागरिका का संवैधानिक कर्तव्य है। भले ही उस व्यक्ति का धर्म, भाषा और जाति कुछ भी हो। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए मुनव्वर फारूकी  को जमानत दे दी थी।

इसे भी पढ़ें: Big Breaking: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला, गोली कान को फाड़ती हुई निकली, देखिए Video

यह जजमेंट भी सुर्खियों में आया

एक महिला के साथ अभद्रता करने वाले को जमानत देने पर भी जस्टिस आर्य का नाम सुर्खियों में आया था। उन्होंने अपने आदेश में कहा था कि आरोपी रक्षाबंधन पर शिकायतकर्ता महिला के घर जाकर उससे राखी बंधवाए और उसको आजीवन रक्षा करने का वचन देगा। उनके इस फैसले की आलोचना हुई थी सुप्रीम कोर्ट ने आदेश पर रोक लगा दी थी।

इसे भी पढ़ें: फोन पर किसी से बात करने से हुआ नाराज, तो गर्लफ्रेंड को सात टुकड़ों में काटा, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी 

इसके साथ ही जस्टिस आर्य ने एक मामले की सुनवाई करते हुए एक सब इंस्पेक्टर की जमकर क्लास लगाई थी। सब इंस्पेक्टर ने एक मामले में जिला कोर्ट को हाईकोर्ट जाने की धमकी दी थी। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सब इंस्पेक्टर वकीलों को बार-बार रोक कर खुद बीच में बोल रहा था। जिस पर जस्टिस आर्य ने सब इंस्पेक्टर को जमकर फटकार लगाई थी। उऩ्होंने कहा था यह तो कांस्टेबल बनने के भी लायक नहीं है। यह खुद को न्यायापालिका से भी ऊपर समझ रहा है। इस मामले ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी।

इसे भी पढ़ें: पति की प्रताड़ना से तंग मां का खौफनाक कदम, 4 बच्चों सहित कुएं में कूदी, सभी बच्चों की मौत 

Related post

Aaj ka Panchang 08 August 2026: आज सर्वार्थ सिद्धि योग में रखा जाएगा रोहिणी व्रत, नोट करें राहुकाल का समय, यहां पढ़ें पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 08 August 2026: आज सर्वार्थ सिद्धि…

Spread the loveAaj Ka Panchang 08 August 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 08 अगस्त 2026, शनिवार का दिन है. आज सावन…
Aaj Ka Rashifal 8 August 2026: आज शनिवार को कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 August 2026: आज शनिवार को…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 8 अगस्त है और दिन शनिवार है. शनिवार का दिन भी कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय संयोग लेकर…
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ रायगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार के…