• 13/05/2024

लोकसभा के चौथे चरण के लिए मतदान जारी, इन सीटों पर डाले जा रहे वोट, मैदान में मोदी सरकार के 5 मंत्री

लोकसभा के चौथे चरण के लिए मतदान जारी, इन सीटों पर डाले जा रहे वोट, मैदान में मोदी सरकार के 5 मंत्री
Spread the love

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान सोमवार को हो रहा है। 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 96 सीटों पर वोटिंग चल रही है। इस चरण में पांच केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व क्रिकेटर समेत कुल 1,717 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट कर सकेंगे।

चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीट, तेलंगाना की कुल 17 सीटों के साथ उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की 8-8, झारखंड, ओडिशा की 4-4, और जम्मू-कश्मीर की एक सीट शामिल है।

इन सीटों पर डाले जा रहे वोट

मध्य प्रदेश: देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा।

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर, फेरी, दौरा, सीतापुर, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, हरदोई, कानपुर और बहराइच.

तेलंगाना: आदिलाबाद, पेद्दापल्ली, करीमनगर, निजामाबाद, हैदराबाद, मेडक, सिकंदराबाद, मल्काजगिरी, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुरनूल, नलगोंडा, भोंगीर, वारंगल, महमूदाबाद और खम्मम.

आंध्र प्रदेश: श्रीकाकुलम, विजयनगर, विशाखापट्टनम, अराकू, अनकापल्ली, काकीनाडा, अमलापुरम, राजमुंदरी, नरसापुरम, एलुरु, मछलीपट्टनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नरसारावपेट, बापटला, ओंगोल, नंद्याल, कुरनूल, अनंतपुर, हिंदूपुर, कडप्पा, नोल्लोर, तिरूपति, राजमपेट और चित्तूर

झारखंड: सिंहभूमि, खूंटी, लोहरदगा और पलामू.

महाराष्ट्र: नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी और बीड.

बिहार: दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर.

पश्चिम बंगाल: बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, बर्धमान पुरबा और बीरभूम.

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर.

ओडिशा: कालाहांडी, नबरंगपुर, बेरहामपुर और कोरापुट

मैदान में मोदी सरकार के 5 मंत्री

चौथे चरण में मोदी सरकार के पांच मंत्री- गिरिराज सिंह (बेगूसराय), अजय मिश्रा टेनी (खीरी), जी किशन रेड्डी (सिकंदराबाद), नित्यानंद राय (उजियारपुर) और अर्जुन मंडा (खूंटी) चुनाव मैदान में हैं। सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (कन्नौज), एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (हैदराबाद), अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल), पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान (बहरामपुर), कीर्ति आजाद (बर्धमान), माधवी लता (हैदराबाद), वाईएस शर्मिला (कडपा), महुआ मोइत्रा (कृष्णानगर) जैसे हैवीवेट उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Related post

लोकसभा के छठे चरण की वोटिंग जारी, 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान, दांव पर कई दिग्गजों की साख

लोकसभा के छठे चरण की वोटिंग जारी, 8 राज्यों…

Spread the loveलोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए मतदान जारी है। सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58…
तीसरे फेज में शाह, मामा और महाराज की किस्मत EVM में कैद…8 बजे तक 61.45% मतदान, कहीं मौत तो कहीं झड़प

तीसरे फेज में शाह, मामा और महाराज की किस्मत…

Spread the loveदेश के 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्वक तरीके…
छत्तीसगढ़ में तीसरे फेज के लिए कैसी है मतदान की तैयारी? जानिए सातों सीटों का समीकरण

छत्तीसगढ़ में तीसरे फेज के लिए कैसी है मतदान…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में तीसरे फेज के चुनाव के लिए तैयारी लगभग अंतिम चरण में है। तीसरे और आखिरी फेज में…