• 27/08/2024

चार भाईयों ने अपने ही दो सगे भाईयों की लाठी-डंडे से की पिटाई, ट्रेक्टर चढ़ाकर की हत्या, बच्चे और पत्नियों ने भी दिया साथ

चार भाईयों ने अपने ही दो सगे भाईयों की लाठी-डंडे से की पिटाई, ट्रेक्टर चढ़ाकर की हत्या, बच्चे और पत्नियों ने भी दिया साथ
Spread the love

छत्तीसगढ़ में जमीन विवाद कुछ इस तरह गहराया कि भाई ही भाई के दुश्मन बन गए। यहां 4 भाईयों ने ही भाईयों ने अपनी पत्नियों और बच्चों के साथ मिलकर दो भाईयों की हत्या कर दी। पुलिस ने चारों सगे भाईयो सहित 9 के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।  को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 3 महिलाएं और 1 नाबालिग भी शामिल है।

मामला मुंगेली जिले के फास्टपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 25 अगस्त को भागबली पाटले और वकील पाटले खेत में काम करने गए थे। काम खत्म कर जैसे ही वे खेत से बाहर निकले उन पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों की जमकर पिटाई की गई। जिसमें कि वे बुरी तरह से घायल हो गए।

आरोपियों का मन इतने में भी नहीं भरा तो उन्होंने दोनों पर ट्रेक्टर चढ़ा दी। जिसमें कि एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। वारदात के बाद चारों भाई फरार हो गए। मामले में पुलिस ने वारदात में शामिल उऩकी पत्नियां और 1 नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया है।

 

अपने दो भाईयों की लाठी-डंडे से से जमकर पिटाई की, उसके बाद उऩ पर ट्रेक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने किया प्रोजेक्ट चक्र का शुभारंभ, 25 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री साय ने किया प्रोजेक्ट चक्र का शुभारंभ, 25…

Spread the loveरायपुर । श्रम दिवस के अवसर पर इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जिला…
कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण

कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का…

Spread the love 00 9 हजार सरकारी पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया 00 छत्तीसगढ़ सरकार की रोजगार और कौशल विकास…
भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री साय

भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर…

Spread the love00 नए दौर की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार हो रहा छत्तीसगढ़, भविष्य के उद्योगों पर हमारा फोकस 00 सेमीकंडक्टर…