• 24/06/2025

7000 फर्जी सिम, 590 मोबाइल, UAE, श्रीलंका, नेपाल, म्यामांर से चल रहा था ठगी का नेटवर्क, 3 राज्यों से पकड़ाए 11 साइबर ठग, ऑपरेशन साइबर शील्ड में पुलिस को बड़ी कामयाबी

7000 फर्जी सिम, 590 मोबाइल, UAE, श्रीलंका, नेपाल, म्यामांर से चल रहा था ठगी का नेटवर्क, 3 राज्यों से पकड़ाए 11 साइबर ठग, ऑपरेशन साइबर शील्ड में पुलिस को बड़ी कामयाबी
Spread the love

 

रायपुर रेंज में चलाए गए ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत पुलिस ने साइबर ठगी के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फर्जी सिम कार्ड बनाकर म्यूल बैंक अकाउंट और साइबर अपराधियों को बेचते थे।

मामले की शुरुआत और जांच

यह अभियान सिविल लाइन थाने में दर्ज एक ठगी की शिकायत से शुरू हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच साइबर पुलिस को सौंपी गई। पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबरों की जानकारी सिम कंपनियों से हासिल की और उनके विश्लेषण के आधार पर अपराधियों को पकड़ा।

तीन राज्यों से हुई कार्रवाई

ऑपरेशन के तहत पुलिस ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और रायपुर से 11 आरोपियों को दबोचा। जांच में सामने आया कि इनके द्वारा जारी फर्जी सिम कार्ड संयुक्त अरब अमीरात (UAE), श्रीलंका, नेपाल और म्यांमार जैसे देशों में भी इस्तेमाल हो रहे थे। पुलिस ने इस रैकेट से 7000 से अधिक सिम कार्ड और 590 मोबाइल फोन्स के साइबर अपराध में उपयोग की पुष्टि की है।

अपराध का modus operandi

पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी ई-केवाईसी और डी-केवाईसी प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल कर फर्जी सिम जारी करते थे। इसके लिए ग्राहकों के डबल थंब स्कैन और आई ब्लिंक तकनीक का सहारा लिया जाता था। आधार कार्ड की भौतिक प्रति से डी-केवाईसी के जरिए अलग सिम एक्टिवेट किए जाते थे, जो फिर म्यूल अकाउंट संचालकों और ब्रोकर्स को बेचे जाते थे। इन सिम का उपयोग धोखाधड़ी और अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड में होता था।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

  • नितेश कुमार शर्मा (करौली, राजस्थान)
  • पीयूष पांडे (सतना, मध्यप्रदेश)
  • हरविंदर भाटिया (दुर्ग)
  • दिलावर सिंह संधू (दुर्ग)
  • उदय राम यदु (डीडी नगर, रायपुर)
  • आशीष कलवानी (पुरानी बस्ती, रायपुर)
  • चंदन कुमार सिंह (भनपुरी, रायपुर)
  • सचिन गिरी (मोवा, रायपुर)
  • वैभव साहू (कसारीडीह, दुर्ग)
  • सूरज मारकण्डे (कुरूद, धमतरी)
  • अतहर नवाज (मठपुरैना, रायपुर)

कानूनी कार्रवाई

इस मामले में सिविल लाइन, कोतवाली और रेंज साइबर थाना रायपुर में दर्ज मामलों की जांच के बाद IPC की धाराओं 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…