• 30/10/2024

पॉकेटमारों ने विदेशी मेहमानों को भी नहीं बख्शा, फ्रांस के राजदूत का मोबाइल चोरी कर हुए फरार, मचा हड़कंप

पॉकेटमारों ने विदेशी मेहमानों को भी नहीं बख्शा, फ्रांस के राजदूत का मोबाइल चोरी कर हुए फरार, मचा हड़कंप
Spread the love

भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरो मथौ का दिल्ली के चांदनी चौक इलाके से मोबाइल पार हो गया। भारत घूमने आए राजदूत ने मोबाइल चोरी की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद हड़कंप मच गया।

फ्रांसीसी राजदूत ने घटना के बाद दिल्ली पुलिस के पास ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक थिएरी मथौ अपनी पत्नी के साथ 20 अक्टूबर को चांदनी चौक बाजार घूमने गए थे। इसी दौरान किसी ने उनकी जेब से मोबाइल फोन चोरी कर लिया। फ्रांसीसी दूतावास ने अगले दिन 21 अक्टूबर को पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।

जिसके बाद आनन फानन में अधिकारियों ने एक टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और संदिग्धों को धर-पकड़ शुरू की। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

Related post

होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड 123 डॉलर के पार; भारत पर बढ़ी चिंता

होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड…

Spread the loveनई दिल्ली-  पश्चिम एशिया में पिछले सात महीनों से जारी युद्ध ने अब दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक…
सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका…

Spread the loveरायपुर – गांव में बना अमृत सरोवर अब जल संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का जरिया भी…
महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में आया बदलाव, सिलाई मशीन ने खोली आत्मनिर्भरता की राह

महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में…

Spread the loveरायपुर :- महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई राह खोल रही है।…