• 28/05/2024

प्रेमी ने प्रेमिका पर छोड़े हवसी दरिंदे, अश्लील वीडियो बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म..

प्रेमी ने प्रेमिका पर छोड़े हवसी दरिंदे, अश्लील वीडियो बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म..
Spread the love

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इस पूरे मामले में पुलिस ने तीन बालिक और तीन नाबालिक लड़कों को गिरफ्तार किया है। प्रेमिका केरल में काम करती थी, जिसे प्रेमी ने धोखे से बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, दुलदुला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात्रि एक 20 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि, वह मार्च 2022 में काम करने केरल गई थी। केरल से वापस आने के बाद वह अपनी बड़ी मम्मी के घर बस से लुड़ेग पहुंची। जहां लुडेग से बस से लोरो दोफा आयी वहां यह अपने प्रेमी रसल कुजूर से मिली और उसी के कहने पर वह वहां आई थी। उसी दिन रात्रि करीब 7-8 बजे प्रेमी रसल कुजूर से मोबाईल से बात हुई तो उसने उसे एक गांव के डेम तरफ बुलाया। तब युवती को आधे रास्ते तक निशुल तिर्की और उसके 2 अन्य नाबालिग साथी उसे लेने आये। युवती द्वारा प्रेमी रसेल कुजूर के कहने पर वह उन तीनों के साथ 5-10 मीटर की दूरी पर डेम के पास पहुंची। जहां रसल कुजूर पहले से मौजूद था। उसके प्रेमी के साथ एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़का भी वहां मौजूद था। उसके बाद निशुल तिर्की और तीनों 3 साथियों ने मिलकर युवती के प्रेमी रसेल कुजूर को वहां से भगा दिया।

मारपीट कर किया दुष्कर्म

चारों आरोपी युवती को खींचकर डेम से थोड़ा दूर खेत के पास ले गये और एक गढ्ढे में धक्का देकर गिरा दिया और “तु और चिल्लायेगी” यह कहकर उसके गाल में चांटा से मारा और बारी-बारी से सभी ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के दौरान वे सब बोलने लगे कि, वीडियो बना लेते है बाद में काम आयेगा तो साथ में मौजूद एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़का वीडियो बनाने लगादुष्कर्म करने के बाद निशुल तिर्की और रितेश कुजूर वहा से चले गया। लेकिन नाबालिग लड़का ने युवती को बोला कि “चलो तुमको घर छोड़ देता हूं” कहकर अपने साथ जबरन ले जाने लगा और थोड़ा दूर जाकर एक पेंड़ के पास डांड में ले जाकर फिर से इसके साथ दुष्कर्म किया। फिर वह युवती को छोडकर वहां से भाग गया। जिसके बाद युवती ने अपने एक सहेली के घर में जाकर अपने साथ घटित घटना के बारे में उन्हें बताई, उसी समय यह अपने प्रेमी रसेल कुजूर को भी फोन किया। लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। युवती ने बताया कि, उसके प्रेमी रसेल कुजूर के कहने पर योजना के तहत् उसके साथ उसके साथियों ने दुष्कर्म किया है।

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।दुलदुला थाना में युवती ने रात में घटना की जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए रात को ही एसडीओपी चंद्रशेखर परमा के नेतृत्व एक टीम का गठन किया गया।जिसने बड़ी मशक्कत के आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।जिसमें से तीन नाबालिग हैं।शशि मोहन सिंह, एसपीपुलिस की मुस्तैदी के कारण घटना में शामिल सभी दरिंदे गिरफ्त में हैं।इनमें से कुछ आरोपियों को पुलिस ने दूसरे लोकेशन से गिरफ्तार किया है।वहीं नाबालिगों को बाल संप्रेषण गृह में भेजा गया है।

Related post

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग…
श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण: मुख्यमंत्री साय

श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध…

Spread the love00 श्रमिकों का सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और उनके परिवारों का उज्ज्वल भविष्य हमारी सरकार की प्राथमिकता 00 विश्वकर्मा जयंती…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को…

Spread the love 00 विकसित भारत के संकल्प में छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता के साथ देता रहेगा अपना सशक्त योगदान 0 प्रधानमंत्री…