• 31/10/2025

गैस सिलेंडर से लेकर पेंशन तक 1 नवंबर से बदलने वाले हैं ये नियम, जानें क्या होगा इसका असर

गैस सिलेंडर से लेकर पेंशन तक 1 नवंबर से बदलने वाले हैं ये नियम, जानें क्या होगा इसका असर
Spread the love

नई दिल्ली। 1st November Rule Change : हर मीहने की पहली तारीख को देशभर में कई तरह के बदलाव होते हैं। जिसमें एलपीजी गैस सिलेंडर, आधार कार्ड, बैंक से जुड़ें कई कार्य शामिल होते हैं। इन बदलावों का असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है। ऐसे में नवंबर माह की शुरुआत होने वाली है। जिसके तहत कई तरह के बदलाव होंगे।

  1. बैंक अकाउंट और लॉकर के बदले नियम  नए बदलाव के तहत अब खाताधारक अपने  बैंक अकाउंट, लॉकर और सेफ कस्टडी के लिए एक नहीं चार नॉमिनी बना सकेंगे। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ये चेंज बैंकिंग सिस्टम में क्लेम सेटलमे सेटलमेंट में पारदर्शिता और इसे आसान बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

2. पेंशन स्कीम में बदलाव की तारीख- केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) में स्विच करने की आखिरी तारीख में बदलाव किया है। जिसके तहत अब कर्मचारी, 30 नवंबर 2025 तक पेंशन स्कीम में स्विच कर सकते है

3. आधार कार्ड अपडेट में बदलाव- 1 नवंबर से होने वाले बदलाव में आधार कार्ड अपडेट में बदलाव भी शामिल है। जिसमें UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट करने की प्रक्रिया को और आसान बना दिया है। अब नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल/ईमेल जैसी जनरल जानकारी बड़ी हद तक ऑनलाइन अपडेट की जा सकेगी यानी सिर्फ बायोमेट्रिक अपडेट(फिंगरप्रिंट, आईरिस) के लिए ही आधार केंद्र जाना पड़ेगा।

4. LPG- CNG गैस सिलेंडर के दाम- हर महीने की पहली तारीख में LPG सिलेंडर के दामों में भी बदलाव होता है। वहीं नवंबर में LPG Gas Price Down की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घरेलू गैस सिलेंडर के रेट ₹20 से ₹50 तक कम हो सकते हैं।

5. डिजिटल पेमेंट के नियम-  1 नवंबर से डिजिटल पेमेंट के लिए भी नए नियम लागू होंगे। जिसके तहत अब 5 हजार से अधिक के ट्रांजैक्शन पर OTP वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया है। ताकि ऑनलाइन फ्रॉड और फिशिंग से लोग सतर्क रहें और बैंक अब हर बड़े लेनदेन पर तुरंत अलर्ट मैसेज भेजेंगे ताकि यूज़र्स समय रहते किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कार्रवाई कर सकें।

Related post

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने संपूर्ण प्रदेश…
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन 350 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन…

Spread the loveEntertainment News: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सीमित…
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा…

Spread the love00 375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन रायपुर। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने…