• 30/08/2024

इंजीनियरिंग स्टूडेंट के साथ सेक्सटाॅर्शन; पाकिस्तानी नंबरों से ब्लैकमेल कर मांगे पैसे, मना करने पर वायरल की अश्लील तस्वीरें

इंजीनियरिंग स्टूडेंट के साथ सेक्सटाॅर्शन; पाकिस्तानी नंबरों से ब्लैकमेल कर मांगे पैसे, मना करने पर वायरल की अश्लील तस्वीरें
Spread the love

इंदौर में एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट को एडिटेड अश्लील तस्वीरों के सहारे ब्लैकमेल किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक के मुताबिक उसे पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सअप कॉल आया था। कॉल करने वाले ने 35 लाख के लोन का हवाला देकर सेटलमेंट के लिए 20 हजार रुपए की मांग की। मना करने के बाद आरोपी ने उसका कॉन्टेक्ट लिस्ट हैक कर लिया। उसने एक महिला के साथ ऋषि की अश्लील तस्वीर तैयार की और उसे वायरल कर दिया।

 

इंजीनियरिंग स्टूडेंट ऋषि वाजपेयी का कहना है कि 16 अगस्त को पाकिस्तान के नंबर से वॉट्सऐप कॉल आया था। पुलिस की इमेज देखकर कॉल उठा लिया। कॉलर ने कहा- ऋषि तुमने 35 लाख रुपए का लोन लिया था, उसे अब तक क्यों नहीं चुकाया? सेटलमेंट के लिए करीब 20 हजार रुपए दे दो। बाकी पैसे बाद में दे देना।

 

आरोपी ने ऋषि की डीपी से उसका चेहरा काटकर महिला के फोटो के साथ एडिट कर दिया। ये अश्लील फोटो उसके फोन के सभी नंबरों पर भेज दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related post

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार की ठगी के आरोपी गिरफ्तार

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार…

Spread the loveजांजगीर-चांपा । जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का…
CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की फोटो रखकर अनुष्ठान,मचा हड़कंप

CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की…

Spread the loveबिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जमानत से जुड़ा एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। जेल में बंद…
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे…

Spread the loveरायपुर। राजधानी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलीबांधा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स…