• 31/10/2023

‘सुरक्षा कितनी भी तगड़ी क्यों न हो, हमारा स्नाइपर मार सकता है’, मुकेश अंबानी को तीसरी बार धमकी, 400 करोड़ की मांगी रंगदारी

‘सुरक्षा कितनी भी तगड़ी क्यों न हो, हमारा स्नाइपर मार सकता है’, मुकेश अंबानी को तीसरी बार धमकी, 400 करोड़ की मांगी रंगदारी
Spread the love

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को तीसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। ईमेल पर उनसे अब 400 करोड़ रुपये की मांग की गई है। पैसा नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने अंबानी के घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया है।

अंबानी को यह मेल उसी आईडी से भेजे गए हैं, जिससे पहले दो बार भेजे गए थे। इसके पहले 27 अक्टूबर उनसे 20 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। जवाब नहीं देने पर अगले दिन उन्हें दूसरा मेल भेजकर रंगदारी की रकम को बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। अंबानी ने इसका भी जवाब नहीं दिया था। अब उनसे 400 करोड़ रुपये की मांग की गई है। मुंबई की सायबर पुलिस मेल भेजने वाले का पता तलाशने में जुटी हुई है।

अंबानी को  जो मेल भेजा गया है उस पर कहा गया है, “चाहे आपकी सुरक्षा कितनी भी तगड़ी क्यों न हो, हमारा एक स्नाइपर आपको मार सकता है। इस बार मांग 400 करोड़ है। पुलिस मुझे ट्रैक या गिरफ्तार नहीं कर सकती है।”

Related post

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा, बच्चों की पढ़ाई की राह हुई आसान

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा,…

Spread the loveरायपुर- मेहनत-मजदूरी से परिवार चलाने वाले श्रमिकों के लिए बच्चों की अच्छी शिक्षा का खर्च कई बार बड़ी चुनौती…
राफेल में लगेंगे भारतीय हथियार! फ्रांस बोला- निकालेंगे रास्ता, 114 जेट पर बातचीत जारी

राफेल में लगेंगे भारतीय हथियार! फ्रांस बोला- निकालेंगे रास्ता,…

Spread the loveनई दिल्ली- भारत और फ्रांस के बीच राफेल लड़ाकू विमानों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा चल रही है. भारत 114…
UP में खुली मिठाइयों पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, 15 अक्टूबर से नया नियम

UP में खुली मिठाइयों पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट,…

Spread the loveसहारनपुर – पितृ पक्ष समाप्त होते ही त्योहारी सीजन शुरू होने जा रहा है। नवरात्र के बाद करवाचौथ, अहोई अष्टमी,…