• 19/10/2024

गैंगस्टर अमन साहू लड़ेगा विधानसभा चुनाव, कोर्ट से मांगी अनुमति, जानिए कहां से ठोकेगा ताल

गैंगस्टर अमन साहू लड़ेगा विधानसभा चुनाव, कोर्ट से मांगी अनुमति, जानिए कहां से ठोकेगा ताल
Spread the love

अपराध की दुनिया का कुख्यात नाम गैंगस्टर अमन साहू अब राजनीति में उतरने की तैयारी कर रहा है। अमन साहू झारखंड से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहा है। झारखंड से आए वकील ने अमन साहू से नामांकन फॉर्म में दस्तखत कराया। वकील ने अमन साहू की ओर से कोर्ट में चुनाव लड़ने की अनुमति मांगी गई है।

आम लोगों के बीच खौफ का पर्याय.. काम – हत्या, वसूली, हथियारों की सप्लाई इत्यादि। अब यह गैंगस्टर अपना काला चोला उतारकर राजनीति का सफेद लबादा ओढ़ने को बेताब है। अन्य बाहुबलियों की तरह वह भी माननीयों की कतार में विधानसभा की मेज ठोकने को आतुर है। दरअसल यह कुख्यात गैंगस्टर झारखंड की बरखा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। उसके वकील हेमंत सिकरवार ने इस बात की पुष्टि की है।

आपको बता दें अमन साहू छत्तीसगढ़ पुलिस की रिमांड में है। न्यायालय ने उसे 28 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। उसका नाम राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में स्थित कारोबारी के दफ्तर के बाहर हुई गोलीबारी से जुड़ा हुआ है। एक और मामले में उसे पुलिस झारखंड की जेल से छत्तीसगढ़ लेकर पहुंची थी।

Related post

ट्रैफिक चालान नियमों में बड़े बदलाव, लोक अदालत जाने से पहले भरना होगा 50% जुर्माना

ट्रैफिक चालान नियमों में बड़े बदलाव, लोक अदालत जाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  ट्रैफिक चालान से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। प्रस्तावित व्यवस्था के…
दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,केंद्रीय नेताओं से करेंगे मुलाकात

दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,केंद्रीय नेताओं से…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर करीब ढाई बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के…
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली…

Spread the loveरायपुर: अल-नीनो के प्रभाव से इस बार मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों…