• 18/10/2025

नक्सली खेमे में भगदड़: एक और बड़े सरेंडर की तैयारी, नक्सल नेता ने साथियों से कहा- देरी मत करो नहीं तो..

नक्सली खेमे में भगदड़: एक और बड़े सरेंडर की तैयारी, नक्सल नेता ने साथियों से कहा- देरी मत करो नहीं तो..
Spread the love

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सली संगठन की उदंती एरिया कमेटी के प्रमुख नेता सुनील ने एक पर्चा जारी कर सशस्त्र आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की है। सुनील ने अपने साथी नक्सलियों से हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है, ताकि वे जनांदोलनों के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान कर सकें। इस पर्चे में सुनील ने वर्तमान परिस्थितियों को सशस्त्र संघर्ष के लिए अनुपयुक्त बताते हुए सेंट्रल कमेटी की देरी से निर्णय लेने की गलती को भी स्वीकार किया है। गरियाबंद पुलिस ने इस पर्चे की प्रामाणिकता की जांच शुरू कर दी है।

पर्चे में सुनील ने लिखा है कि पहले सोनू दादा ने महाराष्ट्र में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया था। उसके बाद बस्तर क्षेत्र में नेता रूपेश ने 210 नक्सलियों को लेकर हथियार डाले और सरकार को सौंप दिए। इन घटनाओं को उदाहरण बताते हुए सुनील ने कहा कि सशस्त्र आंदोलन को विराम देकर अब जनता के बीच रहकर संघर्ष को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि फोर्स का दबाव बढ़ गया है और क्रांति को मूल रूप से चलाने में असफलता हुई है। इसलिए, उदंती टीम गरियाबंद में सशस्त्र आंदोलन को तत्काल समाप्त कर रही है।

सुनील ने गोबरा, सीनापाली, एसडीके और सीतानदी यूनिट के सभी साथियों से अपील की है कि वे सोच-समझकर सही फैसला लें। उन्होंने कहा, “अभी हमारे पास मौका है। पहले हमें बचना है, उसके बाद संघर्ष को आगे बढ़ाना है।” साथ ही चेतावनी दी कि देरी न करें, वरना पहले की तरह कई साथी खोने पड़ सकते हैं। सुनील ने 20 अक्टूबर को सभी को एकत्रित होने के लिए अपना मोबाइल नंबर भी जारी किया है।

राज्य सरकार की ‘नक्सली आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति 2025’ के तहत सरेंडर करने वालों को तीन वर्ष तक 10,000 रुपये मासिक स्टाइपेंड, आवासीय भूखंड या कृषि भूमि तथा 120 दिनों में पूर्ण पुनर्वास की गारंटी दी जाती है। इस साल अब तक गरियाबंद में 27 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि पूरे राज्य में सैकड़ों नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में मार्च 2026 तक नक्सलवाद उन्मूलन के संकल्प को दोहराते हुए बाकी नक्सलियों से हथियार डालने की अपील की है।

Related post

CG : नवपदस्थ SP राय गौरव ने संभाला कार्यभार, सुरक्षा और कानून व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर…..

CG : नवपदस्थ SP राय गौरव ने संभाला कार्यभार,…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) 2019 बैच के वरिष्ठ अधिकारी राय गौरव रामप्रवेश ने आज जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के नए…
POLICE TRANSFER : 10 निरीक्षकों-उप निरीक्षकों के तबादले, देखें लिस्ट

POLICE TRANSFER : 10 निरीक्षकों-उप निरीक्षकों के तबादले, देखें…

Spread the love रायपुर।  पुलिस विभाग में इन दिनों खूब तबादले हो रहे हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के मुताबिक…
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय…

Spread the love14.49 लाख से अधिक माताओं को 558.93 रूपये करोड़ की डीबीटी सहायता मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने साइबर ठगी से…