• 04/04/2024

कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, एक और बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी, कहा- सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकता

कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, एक और बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी, कहा- सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकता
Spread the love

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के पहले कांग्रेस को एक के बाद एक लगातर झटके लग रहे हैं। गरुवार 4 अप्रैल को को कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा कि मैं सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकता।

गौरव वल्लभ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे गए अपने इस्तीफे को एक्स पर शेयर किया। इस्तीफा शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ”कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है, उसमें मैं ख़ुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा। मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता। इस कारण मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूं।”

खरगे को भेजे इस्तीफा में उन्होंने लिखा, “भावुक और मन व्यथित है। काफी कुछ कहना चाहता हूं, लिखना चाहता हूं, बताना चाहता हूं। लेकिन, मेरे संस्कार ऐसा कुछ भी कहने से मना करते हैं जिससे दूसरों को कष्ट पहुंचे। फिर भी मैं आज अपनी बातों को आपके समक्ष रख रहा हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि सच को छुपाना भी अपराध है और मैं अपराध का भागी नहीं बनना चाहता।”

गौरव वल्लभ ने क्या कहा?

गौरव वल्लभ ने कहा, “जब मैंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया तब मेरा मानना था कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। जहां पर युवा, बौद्धिक लोगों की, उनके आइडिया की क़द्र होती है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में मुझे यह महसूस हुआ कि पार्टी का मौजूदा स्वरूप नये आइडिया वाले युवाओं के साथ ख़ुद को एडजस्ट नहीं कर पाती। पार्टी का ग्राउंड लेवल कनेक्ट पूरी तरह से टूट चुका है, जो नये भारत की आकांक्षा को बिल्कुल भी नहीं समझ पा रही है। जिसके कारण न तो पार्टी सत्ता में आ पा रही और ना ही मज़बूत विपक्ष की भूमिका ही निभा पा रही हैं।”

राम मंदिर पर पार्टी के स्टैण्ड से क्षुब्ध हूं

गौरव वल्लभ ने कहा, “अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस पार्टी के स्टैंड से मैं क्षुब्ध हूं। मैं जन्म से हिंदू और कर्म से शिक्षक हूं, पार्टी के इस स्टैंड ने मुझे हमेशा असहज किया, परेशान किया। पार्टी व गठबंधन से जुड़े कई लोग सनातन के विरोध में बोलते हैं, और पार्टी का उसपर चुप रहना, उसे मौन स्वीकृति देने जैसा है।

जाति जनगणना पर कहा

वल्लभ ने कहा, “इन दिनों पार्टी ग़लत दिशा में आगे बढ़ रही है. एक ओर हम जाति आधारित जनगणना की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर संपूर्ण हिंदू समाज के विरोधी नजर आ रहे हैं।”

Related post

प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

Spread the loveपात्र आवासहीन परिवारों को पक्का घर मिले यह सुनिश्चित हो रायपुर, 08 जुलाई 2026/ मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता…
एस.डी.जी. 2.0 और बस्तर अंजोर से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री साय

एस.डी.जी. 2.0 और बस्तर अंजोर से विकसित छत्तीसगढ़ के…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने किया छत्तीसगढ़ एस.डी.जी. 2.0 फ्रेमवर्क का विमोचन, बस्तर के समग्र एवं परिणामोन्मुख विकास के लिए ‘बस्तर…
Sai Cabinet Ke Faisle: साय कैबिनेट की बैठक हुई संपन्न, चर्चा के बाद इन अहम मुद्दों पर लगी मुहर

Sai Cabinet Ke Faisle: साय कैबिनेट की बैठक हुई…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक में राज्य…