• 03/04/2024

जेल से निकलकर बोले संजय सिंह- ‘आंदोलन से जन्मी आम आदमी पार्टी, हम किसी से डरते नहीं’

जेल से निकलकर बोले संजय सिंह- ‘आंदोलन से जन्मी आम आदमी पार्टी, हम किसी से डरते नहीं’
Spread the love

आम आदमी पार्टी के लिए बुधवार का दिन राहत भरा रहा। आप सांसद संजय सिंह छह महीने बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए। जिसके बाद उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। संजय सिंह ने जेल से निकले के बाद दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन भी किया। जिससे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए।

संजय सिंह 6 महीने बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए। आप के दफ्तर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप का जन्म आंदोलन की कोख से हुआ है। हम किसी से डरते नहीं हैं। हम तानाशाही से डरने वाले नहीं हैं।

‘जश्न नहीं संघर्ष का वक्त’

उन्होंने कहा कि, ‘जश्न मनाने का वक्त नहीं आया है, संघर्ष का वक्त है। हमारे पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया अब भी जेल में हैं। मुझे भरोसा है कि जेल के ताले टूटेंगे और वे बाहर आएंगे।

घर में खुशी का माहौल 

संजय सिंह के बाहर आने पर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज व उनके पिता भी पहुंचे और खुशी जाहिर की। जेल से निकलकर संजय सिंह सीधे अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे और सुनीता केजरीवाल से मिले। इससे पहसे संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने कहा था कि, ‘सेलिब्रेशन नहीं करेंगे।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी हुई थी 

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले केस में उन्हें पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी। जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने यह फैसला सुनाया।

Related post

गैंगरेप की वारदात से फिर दहल उठी दिल्ली, नाबालिग से हैवानियत के बाद हत्या, इस हालत में मिला शव

गैंगरेप की वारदात से फिर दहल उठी दिल्ली, नाबालिग…

Spread the loveनई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या…
मुख्यमंत्री साय ने किया प्रोजेक्ट चक्र का शुभारंभ, 25 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री साय ने किया प्रोजेक्ट चक्र का शुभारंभ, 25…

Spread the loveरायपुर । श्रम दिवस के अवसर पर इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जिला…
कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण

कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का…

Spread the love 00 9 हजार सरकारी पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया 00 छत्तीसगढ़ सरकार की रोजगार और कौशल विकास…