• 09/11/2024

आरोपी को पकड़ने यूपी गई थी पुलिस, गाड़ी पलटने से सब इंस्पेक्टर की मौत, 2 आरक्षक घायल

आरोपी को पकड़ने यूपी गई थी पुलिस, गाड़ी पलटने से सब इंस्पेक्टर की मौत, 2 आरक्षक घायल
Spread the love

छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में कोरबा पुलिस की स्कॉर्पियो गाड़ी पलटने से एक सब इंस्पेक्टर की मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे में दो आरक्षक घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक इलाज के बाद इन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि पाली थाना के सब इंस्पेक्टर विलायत हुसैन पुलिस टीम के साथ एक मामले में उत्तर प्रदेश के कानपुर गए थे। वहां से वापस लौटते वक्त गौरेला थाना क्षेत्र के गांव मेंढूका के पास गाड़ी के सामने कुत्ता आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन का अनियंत्रित होकर पलट गया। कई बार पलटी मारने के बाद वाहन घिसटते हुए 50 आगे जाकर रुका।

हादसे में मौके पर ही एसआई की मौत हो गई। वहीं गाड़ी में सवार दो आरक्षक और दो ड्राइवर भी घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मृतक सब इंस्पेक्टर के शव को पोस्ट मार्टम के बाद उनके परिवार को सौंपा जाएगा।

Related post

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की…

Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री क्रेडाई…
विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण…

Spread the loveविदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज…