• 09/11/2024

13 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, FIR दर्ज कराने पहुंचे परिजनों के साथ मारपीट

13 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, FIR दर्ज कराने पहुंचे परिजनों के साथ मारपीट
Spread the love

मध्यप्रदेश से एक बार फिर मनावता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र में 13 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। हैरानी की बात तो ये है कि आरोपियों ने लड़की के घर में ही उसके साथ दुष्कर्म किया है। गुना जिले में एक सप्ताह के अंदर ये दूसरी वारदात है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित के परिजन FIR के लिए थाने पहुंचे तो उनपर दबाव बनाया गया और तो और FIR भी दर्ज नहीं की गई। इतना ही नहीं जब परिजनों ने SP से पूरे मामले की शिकायत की तो आरोपियों ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, जब मीडिया ने इस खबर को दिखाया तब जाकर FIR दर्ज की गई। जिसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

एक सप्ताह पहले भी गुना जिले के मियाना में 10 साल की नाबालिग बेहोशी की हालत में जंगल में पाई गई थी। लड़की को बहला फुसलाकर एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया और बेहोशी की हालत में जंगल में छोड़ गया। जब पीड़ित के माता-पिता ने पुलिस में इसकी शिकायत की, तो डायल 100 ने देर रात जंगल से लड़की को खून से लथपथ हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसको भोपाल रेफर कर दिया गया है।

Related post

ब्रेकिंग : फरार आरोपी शोएब ढेबर पर इतने हजार का इनाम घोषित, DCP ने जारी किया संपर्क नंबर…

ब्रेकिंग : फरार आरोपी शोएब ढेबर पर इतने हजार…

Spread the loveरायपुर। कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की रंगदारी मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर के खिलाफ पुलिस ने इनाम…
ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, प्राचार्यों की पदस्थापना का आदेश जारी, जाने किसे कहां मिली जिम्मेदारी…..

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने दो प्राचार्यों की पदस्थापना में बदलाव किया है। इस संबंध में विभाग…
IND vs WI : भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला टी-20 , लखनऊ में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

IND vs WI : भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला…

Spread the loveलखनऊ : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज 6 अक्टूबर को…