• 07/07/2024

रेप के झूठे केस में जेल काट रहे युवक को कोर्ट ने किया रिहा, आरोपी युवती पर हुई सख्त कार्यवाही

रेप के झूठे केस में जेल काट रहे युवक को कोर्ट ने किया रिहा, आरोपी युवती पर हुई सख्त कार्यवाही
Spread the love

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक पेचीदा मामला सामने आया है ।जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। बरेली में एक शख्स को बिना किसी जुर्म के 4-5 साल जेल में रहना पड़ गया।दरअसल एक युवती ने उसपर रेप का आरोप लगाया था. इसके आरोप में वह जेल में बंद था। युवती ने युवक पर झूठा आरोप लगाया था कि युवक ने उसका अपहरण किया और फिर दिल्ली ले जाकर उसके साथ रेप किया।

 

दरअसल युवती ने युवक को फंसाने के लिए ऐसा किया।इस मामले की सच्चाई का शायद ही कभी पता चल पाता मगर इसी बीच युवती ने खुद कोर्ट में सच्चाई बताई।युवती कोर्ट में अपनी गवाही से मुकर गई और उसने रेप की घटना से इनकार कर दिया।

 

बता दें कि फर्जी केस में युवक को फंसाने वाली युवती पर कोर्ट ने सख्त एक्शन लिया है।कोर्ट ने पहले तो शख्स को जेल से रिहा करने का आदेश दिया। इसके बाद कोर्ट ने युवती को ही जेल भेजने का आदेश दे दिया।

 

कोर्ट ने कहा कि युवती को उतने ही दिन जेल में रहना होगा, जितने दिन युवक जेल में रहा था।इसी के साथ युवती के खिलाफ फर्जी केस दायर करने के आरोप में केस भी दर्ज कर लिया गया।इसी के साथ कोर्ट ने युवती पर भारी जुर्माना भी लगाया।

 

कोर्ट के मुताबिक युवक अगर जेल से बाहर रहकर मजदूर करता तो वह करीब 5 लाख 88 हजार रुपये कमा लेता। ऐसे में कोर्ट ने युवती पर इतने ही रुपये का जुर्माना लगाया और ये रकम युवक को देने का आदेश दिया।कोर्ट ने ये भी कहा कि अगर युवती ने ये रुपये युवक को नहीं दिए तो युवती की सजा 6 महीने और बढ़ा दी जाएगी।

Related post

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की…

Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री क्रेडाई…
विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण…

Spread the loveविदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज…