• 08/07/2024

बड़ी खबर: पुरी में रथयात्रा के दौरान भगदड़, 1 की मौत कई घायल, पुलिस ने हालात किए काबू

बड़ी खबर: पुरी में रथयात्रा के दौरान भगदड़, 1 की मौत कई घायल, पुलिस ने हालात किए काबू
Spread the love

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान बड़ा बहा हादसा हो गया है। यहां भगदड़ मचने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कई श्रद्धालु घायल हुए हैं। पुलिस ने जल्द ही हालात पर काबू पा लिया।

जानकारी के मुताबिक रविवार को रथयात्रा के दौरान भगवान बलभद्र के रथ तालध्वज को खींचा जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मामूली रुप से घायल लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

वहीं हादसे में तबरीबन आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज जारी है। इस हादसे में मारे गए व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि वह ओडिशा की बजाय किसी और प्रदेश का रहने वाला है।

आपको बता दें इस साल भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा 2 दिन की हो रही है। रथयात्रा में शामिल होने के लिए लाखों लोग ओडिशा के अलावा दूसरे प्रदेशों से पुरी पहुंचे हैं।

बता दें कि पिछले 53 साल से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा एक दिन की होती थी, लेकिन इस बार 2 दिन की हो रही है। इससे पहले 1971 में रथयात्रा 2 दिन की हुई थी। लाखों की संख्या में भक्त इस रथ यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

Related post

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की…

Spread the love रायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित केनाल लिंकिंग रोड पर वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी…

Spread the loveग्राम सभाओं के माध्यम से दी जा रही योजना की जानकारी, मानव श्रृंखला बनाकर ग्रामीणों ने दिया जनजागरूकता का…
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से उदंती-सीतानदी टाइगर…

Spread the loveहॉर्नबिल संरक्षण के साथ स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर ’पीवीटीजी गांवों ओढ़, अमलोर और आमामोरा में बढ़ी…