• 17/01/2024

युवती के साथ गैंगरेप, अर्धनग्न हालत में रेलवे ट्रैक पर मिली

युवती के साथ गैंगरेप, अर्धनग्न हालत में रेलवे ट्रैक पर मिली
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक युवती  के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। नशे में धुत्त तीन युवकों ने गैंगरेप करने के बाद युवती को अर्धनग्न हालत में ही छोड़कर फरार हो गए।

मामला जिले के गुंडरदेही इलाके का है। पीड़ित युवती एक फैंसी स्टोर में काम करती है। काम खत्म होने के बाद वह सोमवार को अपने दोस्त के साथ घर लौट रही थी। युवती को उसके दोस्त के साथ देखकर 3 युवक उनका पीछा करने लगे। सुनसान इलाके में पहुंचते ही तीनों ने उन्हें रोका और युवक के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया।

युवक के भागने के बाद तीनों उसे एक खेत में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। सामुहिक दुष्कर्म करने के बाद तीनों दरिंदों ने युवती को अर्धनग्न हालत में रेलवे ब्रिज के नीचे छोड़ दिया। जिसके बाद पीड़िता सुसाइड के इरादे से रेलवे ट्रैक की ओर जाने लगी। कुछ लोगों ने युवती को रोककर उससे पूछताछ की तो उसने घटना की उन्हें जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता की सहेली को बुलाया गया और उसे पहनने के लिए नए कपड़े खरीदकर दिए गए।

सहेली के साथ पीड़िता को उसके घर भेजा गया। घर पहुंचने पर उसने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन उसे गुंडरदेही थाना लेकर पहुंचे। जहां पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 376(2)N, 376 (डी) और 363 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि तीनों आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: महिला विधायक का अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस और विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत

Related post

ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल संकट से मिली राहत और 45 हेक्टेयर खेती को मिला पानी

ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल…

Spread the love00 374.96 लाख की लागत से तैयार जल संरचना बनी सिंचाई, निस्तारी और मवेशियों के पेयजल का आधार रायपुर।…
राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी माफी मांगनी चाहिए : मुख्यमंत्री साय

राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी…

Spread the love00 बार-बार जनता से ठुकरायी जा रही कांग्रेस अब देश के संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने पर आमादा 00…
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार: मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ…

Spread the love00 अंतागढ़ के लामकन्हार में सुनी मन की बात की 138वीं कड़ी 00 प्रधानमंत्री मोदी ने की छत्तीसगढ़ के…