• 17/01/2024

महिला विधायक का अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस और विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत

महिला विधायक का अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस और विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत
Spread the love

राजस्थान में एक महिला विधायक का फर्जी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। महिला विधायक ने इस अश्लील वीडियो की शिकायत पुलिस के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष से भी की है। मामले में विधानसभा अध्यक्ष ने भी पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस को 23 जनवरी तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

भरतपुर के बयाना विधानसभा से महिला विधायक ऋतु बनावत ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदव देवनानी को पत्र लिखकर शिकायत की। शिकायत में उन्होंने कहा, “कुछ दिनों से सोशल मीडिया में असमाजिक तत्वों द्वारा अभद्र वीडियो में मेरा नाम जोड़ा  जा रहा है। जबकि उससे मेरा कोई लेने देना नहीं है। जिससे मेरी सामाजिक व राजनीतिक छवि धूमिल हो रही है। जो कि चिंता का विषय है। संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।”

महिला विधायक ने स्पीकर को लिखे पत्र में ट्विटर और इंस्टाग्राम की उस आईडी का जिक्र किया है, जिससे उनके नाम पर अश्लील फोटो वीडियो वायरल किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के पूर्व विधायक के दो SEX वीडियो लीक, पार्टी ने किया निलंबित

Related post

भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, माहे श्रेणी के सातवें पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘मछलीपटनम’ का शुभारंभ

भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, माहे श्रेणी के…

Spread the loveभारतीय नौसेना के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) में निर्मित माहे श्रेणी के सातवें उथले जल में चलने वाले…
प्रकृति, पर्यावरण और समस्त सृष्टि का सम्मान हमारे अस्तित्व के मूल में है : पीएम मोदी

प्रकृति, पर्यावरण और समस्त सृष्टि का सम्मान हमारे अस्तित्व…

Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए देशवासियों को भारतीय संस्कृति के गूढ़…
सावन माह के शुभारंभ के साथ महाकाल मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, ‘जय महाकाल’ जयघोष से गूंजा मंदिर

सावन माह के शुभारंभ के साथ महाकाल मंदिर में…

Spread the loveभगवान शिव को समर्पित सावन मास के शुभारंभ के साथ आज गुरुवार को उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर…