• 10/09/2024

स्कूल में दारू पार्टी! छात्राओं ने बीयर पीकर सोशल मीडिया पर डाला Video, परिजनों ने शिक्षकों पर लगाया आरोप

स्कूल में दारू पार्टी! छात्राओं ने बीयर पीकर सोशल मीडिया पर डाला Video, परिजनों ने शिक्षकों पर लगाया आरोप
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक स्कूल का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सरकारी स्कूल के क्लास रूम में छात्रों ने बीयर पार्टी की और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

दरअसल मामला मस्तूरी क्षेत्र के भट्ट चौराहा हायर सेकेंडरी स्कूल का बताया जा रहा है जहां एक छात्रा के जन्मदिन के मौके पर छात्राओं ने केक काटा, कोल्ड ड्रिंक और बीयर पी। छात्राओं ने इसका वीडियो सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। वीडियो में स्नेक्स और बीयर की बोतल साफ नजर आ रही है।

जैसे ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आई स्कूल में हंगामा शुरू हो गया। वहीं जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। उन्होंने मामले में अधिकारियों से जांच और कार्रवाई मांग की।

जांच टीम स्कूल पहुंची तो परिजनों ने उल्टा शिक्षकों पर आरोप लगाया। और स्थानीय लोगों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों का कहना है कि वे अपने बच्चों को स्कूल पढ़ने के लिए भेजते हैं यहां प्राचार्य और शिक्षक इस तरह की शराबखोरी को बढ़ावा दे रहे हैं। वे प्राचार्या और शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।

Related post

मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों को खाद-बीज की निर्बाध उपलब्धता, कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार

मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों को खाद-बीज की निर्बाध…

Spread the loveखरीफ सीजन 2026 में डीएपी की सीमित राष्ट्रीय उपलब्धता के बीच छत्तीसगढ़ सरकार की प्रभावी व्यवस्था किसानों को समय…
Aaj Ka Panchang 23 July 2026: आज गुरुवार के 3 शुभ संयोग, पूजा का शुुभ मुहूर्त, राशिफल और पूरा पंचांग देखें

Aaj Ka Panchang 23 July 2026: आज गुरुवार के…

Spread the loveHindi Panchang, 23 July 2026: आज से आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार है. गुरुवार के दिन घर…
Aaj Ka Rashifal : आज 23 जुलाई को कैसा रहेगा आपका दिन, देखें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 23 जुलाई को कैसा…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 23 July 2026: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। दशमी…