• 23/03/2023

छत्तीसगढ़ में माओवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, 5 नक्सली गिरफ्तार, आधा दर्जन घायल

छत्तीसगढ़ में माओवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, 5 नक्सली गिरफ्तार, आधा दर्जन घायल
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सुकमा में माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है। गोलीबारी में तकरीबन आधा दर्जन नक्सलियों के घायल होने की खबर है। इसके साथ ही पुलिस ने 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली कि एर्राबोर थाना अंतर्गत ग्राम कोत्तालेण्ड्रा जंगल के पास नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी की टीम उपस्थित है और नेशनल हाईवे 30 पर कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। जिसके बाद थाना प्रभारी एर्राबोर निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह एवं थाना प्रभारी कोंटा निरीक्षक शिवानंद सिंह के नेतृत्व में दोनो थानों और डीआरजी की संयुक्त टीम को कोत्तालेण्ड्रा के जंगलों में सर्चिंग के लिये रवाना किया गया था।

एसपी ने बताया कि सर्चिंग के दौरान तकरीबन 11ः30 बजे कोत्तालेण्ड्रा के जंगल में फोर्स के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ शुरु हुई। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग खड़े हुए।

एसपी के मुताबिक मुठभेड़ में 4 से 5 नक्सली घायल हुए हैं। जिन्हें उनके साथी अपने साथ लेकर भाग गए। वहीं सर्चिंग के दौरान 5 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है।

 

Related post

CJP आंदोलन में हिंसा की साजिश का दावा, जैश मॉड्यूल से जुड़ी महिला समेत दो गिरफ्तार

CJP आंदोलन में हिंसा की साजिश का दावा, जैश…

Spread the loveकोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध मॉड्यूल…
उप मुख्यमंत्री साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के लाभांडी में छत्तीसगढ़ टेंट ओनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीजी…
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान,…

Spread the love00 केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया से साय ने की मुलाकात, प्रदेश में डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार पर हुई विस्तृत…