• 16/05/2026

राज्यपाल डेका ने किया पौधरोपण, कवर्धा कलेक्ट्रेट परिसर में रोपा आम का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

राज्यपाल डेका ने किया पौधरोपण, कवर्धा कलेक्ट्रेट परिसर में रोपा आम का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Spread the love

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कबीरधाम प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर कवर्धा में आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने भी पौधरोपण किया।
राज्यपाल डेका ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल वर्तमान के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है। कार्यक्रम में कलेक्टर गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह, वनमण्डलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related post

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भीषण भगदड़, 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भीषण भगदड़, 7 महिला…

Spread the loveबिहार के लखीसराय में अशोकधाम मंदिर में करंट की अफवाह के बाद टूटी बैरिकेडिंग, मची चीख-पुकार बिहार के लखीसराय…
CG Weather : रायपुर में सुबह से झमाझम बारिश, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

CG Weather : रायपुर में सुबह से झमाझम बारिश,…

Spread the loveरायपुर।  राजधानी रायपुर में आज सुबह से बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में लगातार पानी गिरने से…
CG – फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड BSP कर्मी से 45 लाख की ठगी,आरोपी MP से गिरफ्तार

CG – फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का…

Spread the love दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया…