• 01/10/2024

Breaking: एक्टर गोविंदा को लगी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानें कैसी है हालत

Breaking: एक्टर गोविंदा को लगी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानें कैसी है हालत
Spread the love

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को आज सुबह गोली लग गई है। उन्हें घायल अवस्था में CRITI केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्टर की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना आज सुबह पौने 5 बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि एक्टर आज सुबह कहीं बाहर जाने के लिए निकल रहे थे। उसी दौरान गलती से उनकी पिस्टल से फायर हो गया। जिससे गोली उनके पैर में जा लगी। इस घटना में गोविंदा बुरी तरह घायल हो गए।

लहूलुहान हालत में उन्हें अंधेरी स्थित CRITI केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली उनके पैर से निकाल दी है। ऑपरेशन के बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि एक्टर कलकत्ता जाने के लिए निकलने से पहले रिवाल्वर को साफ करके केस में रख रहे थे। उसी दौरान रिवाल्वर उनके हाथ से छूट कर जमीन में गिर गया। जिससे गोली चल गई और उनके घुटने के पास जा लगी।

घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने गोविंदा की रिवाल्वर अपने कब्जे में ले लिया है। इस के साथ ही उन्होंने जांच शुरू कर दी है।

Related post

भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, माहे श्रेणी के सातवें पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘मछलीपटनम’ का शुभारंभ

भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, माहे श्रेणी के…

Spread the loveभारतीय नौसेना के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) में निर्मित माहे श्रेणी के सातवें उथले जल में चलने वाले…
प्रकृति, पर्यावरण और समस्त सृष्टि का सम्मान हमारे अस्तित्व के मूल में है : पीएम मोदी

प्रकृति, पर्यावरण और समस्त सृष्टि का सम्मान हमारे अस्तित्व…

Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए देशवासियों को भारतीय संस्कृति के गूढ़…
सावन माह के शुभारंभ के साथ महाकाल मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, ‘जय महाकाल’ जयघोष से गूंजा मंदिर

सावन माह के शुभारंभ के साथ महाकाल मंदिर में…

Spread the loveभगवान शिव को समर्पित सावन मास के शुभारंभ के साथ आज गुरुवार को उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर…