• 31/03/2024

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की महारैली आज, सरकार पर हमले की जी-तोड़ तैयारी

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की महारैली आज, सरकार पर हमले की जी-तोड़ तैयारी
Spread the love

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को इंडिया गठबंधन की महारैली का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।महारैली में देश भर से विपक्षी दलों के दिग्गज नेताओं व कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है।इससे पहले शनिवार को आप नेता गोपाल राय ने रामलीला मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

महारैली के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

उद्धव ठाकरे ने निशाना साधते हुए कहा

INDIA ब्लॉक की ‘महारैली’ से पहले भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, “वो (भाजपा) परिवार का मतलब ही नहीं समझे. मेरा परिवार कहने से कुछ नहीं होता है, परिवार की जिम्मेदारी लेनी होती है।आपके परिवार में सिर्फ कुर्सी और आप हैं।अब उनके पास कोई और विषय नहीं रह गए हैं… जब से चुनावी बांड का मामला सामने आया है।

ED की कस्टडी से केजरीवाल ने संदेश भेजा 

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ED कस्टडी से इंडिया गठबंधन की रैली के लिए देश के नाम एक संदेश जारी किया है। सुनीता केजरीवाल रामलीला मैदान के मंच से केजरीवाल का संदेश पढ़ेंगी।

केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी दलों के खिलाफ  करने का लगाया आरोप

CPI के महासचिव डी राजा ने कहा कि आज की रैली बहुत ही महत्वपूर्ण रैली है।यह रैली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के तुरंत बाद हो रही है।इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री को पद छोड़ना पड़ा, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

अब मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।सभी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी दलों के खिलाफ किया जा रहा है।इसलिए आज की रैली को ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली कहा गया है।

Related post

’मुख्यमंत्रीआज पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित’…..

’मुख्यमंत्रीआज पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आगामी शुक्रवार 5 जून को दोपहर 2.30 बजे न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन…
Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 जून 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 जून…

Spread the loveAaj Ka Panchang 5 June 2026: जानें शुक्रवार का पंचांग, जिसमें दिन का शुभ मुहूर्त, दिशाशूल की स्थिति, राहुकाल…
Aaj Ka Rashifal 5 June : आज सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 June : आज सभी राशियों…

Spread the loveAaj Ka Rashifal, Horoscope Today 5 June 2026 : आज 5 जून को शुक्रवार का दिन है। आज शुक्रवार के…