• 31/03/2024

पाइपलाइन लीक होने से लगी भीषण आग..मौके पर ही एक की मौत, 2 मजदूर गंभीर घायल

पाइपलाइन लीक होने से लगी भीषण आग..मौके पर ही एक की मौत, 2 मजदूर गंभीर घायल
Spread the love

राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके के प्रदीप विहार में आईजीएल की लीकेज के चलते आग लग गई।इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य के घायल होने की खबर है।आग आईजीएल पाइपलाइन में लीकेज के कारण लगी।

दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन अचानक लीक हो गई।जिसके कारण आग लग गई।जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। अभी तक गैस की सप्लाई बंद नहीं हुई है।जिसके चलते यहां रहने वाले सैकड़ों लोगों को जान का खतरा बना हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन रिसाव नहीं रुक पाया।घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है।

Related post

CG ACCIDENT : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ़्तार कार, दो युवकों की मौत

CG ACCIDENT : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज…

Spread the love दुर्ग। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू रोड पर गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके…
CG : ACB की बड़ी कार्रवाई, महिला प्रधान आरक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

CG : ACB की बड़ी कार्रवाई, महिला प्रधान आरक्षक…

Spread the loveरायपुर।  एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने गुरुवार को…
ब्रेकिंग : अतिथि शिक्षकों की हड़ताल पर सरकार सख्त, इस तारीख तक स्कूल लौटने का अल्टीमेटम, नहीं लौटे तो सेवा होगी तत्काल समाप्त…

ब्रेकिंग : अतिथि शिक्षकों की हड़ताल पर सरकार सख्त,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है।…