• 23/02/2024

स्टील कारोबारियों पर GST का छापा, 7 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ा

स्टील कारोबारियों पर GST का छापा, 7 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ा
Spread the love

छत्तीसगढ़ के जीएसटी के प्रवर्तक विंग ने गुरूवार को बड़ी कार्रवाई की। रायपुर के तीन आयरन स्टील उत्पाद निर्माताओं श्याम स्टील इंडस्ट्रीज़, ईश्वर इस्पात एवं ईश्वर टीएमटी के यहाँ स्टेट जीएसटी की प्रवर्तन विंग द्वारा छापा मारा गया।

प्रवर्तक विंग द्वारा उरला सिलतरा क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों में जांच की गई। जिसके प्रारभिक जांच में पाया गया कि इन तीन आयरन स्टील उत्पाद निर्माताओं द्वारा 6.75 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी की गई है। आगे की कार्रवाई में यह राशि और बढ़ने की संभावना है। इन फ़र्मो द्वारा मौके पर ही अधिकारियों के समक्ष 4.75 करोड़ रुपए जीएसटी जमा किया गया। इन फर्मो द्वारा कच्चा स्क्रैप खरीद कर सरिया बनाया जा रहा था और जीएसटी की चोरी की जा रही थी।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में यहां की जीएसटी की प्रवर्तन विंग बहुत सक्रिय है। उनके द्वारा स्क्रैप से जीएसटी चोरी पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। जिसमें विभाग द्वारा एडवांस आईटी टूल्स का प्रयोग किया जा रहा है साथ ही नई तकनीकों का प्रयोग कर ईवे बिल की जांच से प्राप्त सूचनाओं, फील्ड से एकत्र की जा रही सूचनाओं के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…