• 24/10/2024

गुरु पुष्य नक्षत्र पर बन रहा शुभ संयोग, क्यों खास है आज का दिन! खरीदारी करना कितना शुभ, पढ़िए पूरी खबर

गुरु पुष्य नक्षत्र पर बन रहा शुभ संयोग, क्यों खास है आज का दिन! खरीदारी करना कितना शुभ, पढ़िए पूरी खबर
Spread the love

आज पुष्य नक्षत्र है। खरीदारी और पूजा-पाठ के नजरिए से ये दिन बेहद खास माना जाता है। जब भी गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र होता है तो इसे गुरु पुष्य की संज्ञा दी जाती है। गुरु पुष्य योग के दौरान प्रॉपर्टी , ज्वेलरी , गाड़ियों और इलेक्ट्रॉनिक सामानों का खरीदना शुभ होगा।

इस दिन अहोई अष्टमी व्रत का संयोग भी बन रहा है। पंचांग के अनुसार 24 अक्टूबर सुबह 11 बजकर 38 मिनट से पुष्य नक्षत्र का योग है। जो पूरे दिन रहेगा। इस साल गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन कुल 5 शुभ संयोग बन रहे हैं। जिसके कारण खरीदारी शुभ फलदायी है।

पुष्य नक्षत्र को बहुत ही शुभ माना गया है। जब गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग बने तो इसे गुरु पुष्य नक्षत्र योग के नाम से जाना जाता है, वहीं रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र पड़ने के कारण इसे रवि पुष्य योग कहा जाता है। मुहूर्त ज्योतिष के यह श्रेष्ठतम मुहूर्तों में से एक है। देवगुरु बृहस्पति भी इसी नक्षत्र में पैदा हुए थे। गुरुपुष्य योग में धर्म, कर्म, मंत्र जाप, अनुष्ठान, मंत्र दीक्षा अनुबंध, व्यापार आदि आरंभ करने के लिए अतिशुभ माना गया है।

गुरु पुष्य नक्षत्र योग में खरीदारी करने से जीवन में सुख और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 27 नक्षत्रों में आठवां नक्षत्र पुष्य होता है। इस नक्षत्र को सभी नक्षत्रों का राजा माना जाता है। शास्त्रों में इसे अमरेज्य भी कहा गया है। यह नक्षत्र जीवन में स्थिरता, समृद्धि और अमरता लाता है और इस नक्षत्र में जो भी शुभ काम किए जाते हैं वह शुभ और स्थायी माना जाता है।

Related post

CG : राजिमवासियों की मांग पूरी, बना नगर पालिका, अधिसूचना जारी

CG : राजिमवासियों की मांग पूरी, बना नगर पालिका,…

Spread the loveरायपुर । राज्य शासन ने राजिमवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए राजिम नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मंगलवार को गर्मी और उमस से…
CG : बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुए 13 अपचारी, दूसरी बार सुरक्षा में बड़ी चूक

CG : बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुए…

Spread the loveसरगुजा, अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बार फिर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। गांधीनगर थाना क्षेत्र…