• 26/10/2024

4 जिंदा जले: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, अंदर सो रहे 4 युवक जिंदा जले

4 जिंदा जले: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, अंदर सो रहे 4 युवक जिंदा जले
Spread the love

हरियाणा के गुरुग्राम में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक मकान में आग लगने से 4 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बीती रात सभी गहरी नींद में सो रहे थे। मृतक बिहार के रहने वाले हैं और गारमेंट कंपनी में टेलर का काम करते थे।

जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम के सरस्वती एनक्लेव के जी ब्लॉक में शुक्रवार की देर रात अचानक आग लग गई। चारों युवक मकान में अंदर सो रहे थे। आग की चपेट में आने से सभी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नूर आलम, मुस्ताक, अमन और साहिल के रूप में में हुई है। युवकों की उम्र 17 वर्ष से 30 वर्ष के बीच है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक चारों युवक एक ही परिवार के थे। रात 1 बजे के आसपास आग लग गई। इसकी सूचना पुलिस और दमकल को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने तकरीन पौन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चारों युवकों की मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से ही मकान में आग लगी थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…
सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत…

Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी…

Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के…