• 15/06/2024

गौ तस्करों का नेशनल हाइवे पर उत्पात, जमकर बरसाई गोलियां, 1 गौ रक्षक घायल

गौ तस्करों का नेशनल हाइवे पर उत्पात, जमकर बरसाई गोलियां, 1 गौ रक्षक घायल
Spread the love

हरियाणा के नूंह जिले में गौ तस्करों की शनिवार सुबह गौ-रक्षकों से भिड़ंत हो गई। इस दौरान गौ तस्करों ने गौ रक्षकों के ऊपर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक गौरक्षक को गोली लगी है। उसकी पहचान रेवाड़ी  जिले के सोनू सरपंच के रुप में हुई है। घटना के बाद उसे फरीदाबाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे गुरुग्राम  के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना फिरोजपुर झिरका थाना इलाके में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे स्थित गांव शेखपुर की है। गौरक्षको को गौतस्करी की जानकारी मिली। जिसके बाद गौ रक्षकों की 7 लोगों की एक टीम ने गौतस्करी कर ले जाए जा रही पिकअप वाहन  का पीछा किया। इसी दौरान गौतस्करों ने गोलीबारी शुरु कर दी। घटना सुबह 4ः45 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

घटना के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। पुलिस ने मवेशियों से भरी पिकअप को पकड़ लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम कालू पुत्र बलदेव निवासी मानकी धाणी, जयपुर का बताया जा रहा है।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…