• 15/06/2024

फिर सुर्खियों में आई मोदी-मेलोनी की सेल्फी, इटली की प्रधानमंत्री ने किया PM मोदी का अनोखे अंदाज में स्वागत

फिर सुर्खियों में आई मोदी-मेलोनी की सेल्फी, इटली की प्रधानमंत्री ने किया PM मोदी का अनोखे अंदाज में स्वागत
Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी इटली के दौरे पर हैं। इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी ली। इस सेल्फी दोनों नेता मुस्कुराते हुए देखे गए। बता दें कि पिछले साल दिल्ली में हुए जी20 शिखर सम्मेलन और फिर दुबई में COP 28 में मिले दोनों नेताओं के बीच की दोस्ती को लेकर ऑनलाइन मीम्स की बाढ़ आ गई थी।

पिछले साल दिसंबर में भी दोनों नेताओं ने दुबई में 28वें कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज के दौरान सेल्फी ली थी। इस दौरान एक्स पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए मेलोनी ने लिखा था, “COP28 में अच्छे दोस्त, मेलोडी’। दोनों नेताओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की गई और हैशटैग “मेलोडी” ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया।

इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान अपने मेलोनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की और दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की। बैठक को लेकर विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, ‘दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की और रक्षा औद्योगिक सहयोग को और बढ़ाने की उम्मीद जताई।

Related post

Aaj ka Panchang 16 August 2026: सावन विनायक चतुर्थी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल समेत पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 16 August 2026: सावन विनायक चतुर्थी…

Spread the loveAaj ka Panchang 16 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश…
Aaj ka Rashifal 16 August 2026: मिथुन राशि वाले आर्थिक मामलों में रहें सतर्क,पढ़ें आज  का अपना दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 16 August 2026: मिथुन राशि वाले…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 16 August 2026: चंद्रमा का गोचर आज कन्या राशि में होने से सभी 12 राशियों के जीवन…
स्वतंत्रता दिवस-2026 : राज्यपाल डेका ने लोेकभवन में किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस-2026 : राज्यपाल डेका ने लोेकभवन में किया…

Spread the loveरायपुर- राज्यपाल  रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड…