• 29/01/2023

BREAKING: स्वास्थ्य मंत्री की इलाज के दौरान मौत, ASI ने मारी थी गोली, जांच के लिए SIT का गठन

BREAKING: स्वास्थ्य मंत्री की इलाज के दौरान मौत, ASI ने मारी थी गोली, जांच के लिए SIT का गठन
Spread the love

ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास (Naba Kishore Das) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आज 29 जनवरी को एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री पर एक पुलिस अधिकारी ने अपनी सर्विस पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की।

घटना के बाद उन्हें स्थानीय लोगों ने हमलावर एएसआई गोपाल दास (ASI Gopal Das) को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हमले में बुरी तरह से घायल नब किशोर दास को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें भुवनेश्वर एयरलिफ्ट किया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्हें 4 से 5 गोलियां लगी थी।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंत्री नब दास के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि नब किशोर दास के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से गहरा सदमा लगा है। वह सरकार और पार्टी दोनों के लिए धरोहर थे। उनका निधन ओडिशा राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है।

Related post

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड…

Spread the loveएक दिन में 2 लाख से अधिक सीडबॉल प्रसार कर बनाया विश्व रिकॉर्ड 00 मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में…
मुख्यमंत्री साय ने किया जश लर्न का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने किया जश लर्न का जिला स्तरीय…

Spread the loveअब फोन आधारित शिक्षण से पूरे जिले के बच्चों को मिलेगा गणित सीखने का अवसर फरसाबहार में मिली सफलता…
उप मुख्यमंत्री शर्मा की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन पटेल को मिली स्कूटी, एक दिन में पूरी हुई मांग

उप मुख्यमंत्री शर्मा की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन…

Spread the love त्वरित पहल से आवागमन और व्यवसाय दोनों को मिली नई दिशा कवर्धा। संवेदनशील जनसेवा और त्वरित समाधान की मिसाल…