• 03/02/2023

टीएस सिंहदेव की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट, स्कूटी चालक को बचाने डिवाइडर से टकराई, दोनों टायर फटे

टीएस सिंहदेव की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट, स्कूटी चालक को बचाने डिवाइडर से टकराई, दोनों टायर फटे
Spread the love

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की गाड़ी आज दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक कार्यक्रम में जाते वक्त एक स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई और गाड़ी के सामने के दोनों टायर ब्लास्ट हो गए। गनीमत ये थी कि इस दुर्घटना में किसी को भी चोट नहीं आई।

बताया जा रहा है कि सिंहदेव अकलतरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर से जांजगीर-चांपा जिले के लिए निकले थे। उनका काफिला जैसे ही नांदघाट के पास पहुंचा वैसे ही एक भगवाधारी स्कूटी चालक उनकी गाड़ी के सामने आ गया। स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी अनिंयत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में गाड़ी के सामने के दोनों टायर फट गए।

दुर्घटना के बाद वे अकलतरा पहुंचे औऱ वहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए।

इसे भी पढ़ें: रामचरित मानस विवाद में CM भूपेश की एंट्री, बढ़ेगा सियासी पारा? बोले- जैसा लिखा है वैसा स्वीकार करने की आवश्यकता नहीं

Related post

छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से मचा हड़कंप, 2 साल की मासूम हुई संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग सतर्क…..

छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से…

Spread the loveदुर्ग। जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल 11 माह…
प्रशिक्षित स्वच्छता निरीक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री साव से की मुलाकात, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग

प्रशिक्षित स्वच्छता निरीक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री साव से की…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्वच्छता निरीक्षक संघ, मुख्यालय रायपुर के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षित डिप्लोमाधारी स्वच्छता निरीक्षक अभ्यर्थियों ने आज जनदर्शन कार्यक्रम में…
उप मुख्यमंत्री साव ने 32 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री साव ने 32 करोड़ के कार्यों का…

Spread the love0 नए बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ और नगर पालिका कार्यालय के लिए 3.50 करोड़ की घोषणा रायपुर।…