• 09/04/2024

अचानक बदल गया मौसम का मिजाज, रायपुर में गिरे ओले… जानिए आपके शहर का क्या है हाल?

अचानक बदल गया मौसम का मिजाज, रायपुर में गिरे ओले… जानिए आपके शहर का क्या है हाल?
Spread the love

छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख एक बार फिर बदल गया है। अप्रैल के महीने में बारिश होने लगी है। राजधानी रायपुर में सुबह कुछ देर तक ओले गिरे हैं। प्रदेश के शहरों में अधिकतम तापमान अब तक जितना नीचे गिरना था गिर चुका है, लेकिन अब एक से दो डिग्री तक कम या ज्यादा हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन फिर से बारिश होगी।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक आंधी तूफान गरज चमक के साथ बारिश गिरने की संभावना जताई थी। इन तीन दिनों के दौरान कई जगहों पर आंधी तूफान गरज चमक के साथ बारिश भी हुई। मंगलवार सुबह रायपुर के साथ ही एक दो जगहों पर ओले गिरे। लोगों को गर्मी से राहत मिलने के साथ ठंड का एहसास होने लगा।बारिश से शहरों में अधिकतम तापमान 3 से 12 डिग्री तक नीचे गिर गया है।

प्रमुख शहरों का तापमान

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीजापुर में 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.02 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री, पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया।

Related post

साय सरकार के प्रयासों से मजबूत हो रहा स्वास्थ्य तंत्र, चिकित्सा शिक्षा और इलाज की सुविधाओं को मिली नई रफ्तार

साय सरकार के प्रयासों से मजबूत हो रहा स्वास्थ्य…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से…
उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण…

Spread the loveधमतरी की बेटी ने कौशल विकास के दम पर रची सफलता की नई इबारत, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगी…
छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दम

छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम…

Spread the loveराष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर…