• 09/09/2024

CM की संवेदनशीलता और तत्परता से बची राधेलाल की जान, देखें Video

CM की संवेदनशीलता और तत्परता से बची राधेलाल की जान, देखें Video
Spread the love

छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता एवं त्वरित पहल से कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक के नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग की बाढ़ में फंस जाने के बाद जान बची। मुख्यमंत्री साय को राधेलाल नाग के वाहन सहित क्षेत्र के महला नाले में सहसा आई बाढ़ में बह जाने की खबर मिली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तत्परता से उन्हें त्वरित मदद मिली। उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। नाग ने मुख्यमंत्री साय को उनकी तत्परता के साथ मदद हेतु रेस्क्यू टीम भेजने के लिए आभार माना। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान मौके पर पहुंचे अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेण्डी से फोन पर नाग का हालचाल जाना।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भारी बारिश में प्रतापपुर थाना क्षेत्र के महला गांव के पास नदी में अचानक बाढ़ आ गई थी। नदी के तेज बहाव में अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग की कार बह गई थी। उन्होंने और उनके साथियों ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई पर सुरक्षित बाढ़ से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक विक्रमसिंह उसेंडी, पुलिस और बीएसएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे और जवानों ने रेस्क्यू कर सभी की जान बचाई।

Related post

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन…

Spread the loveरायपुर: वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमापाली में आयोजित जन चौपाल…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 17…

Spread the love00 प्रदेश के 1.10 करोड़ बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाकर कृमि संक्रमण से बचाने का अभियान…
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत…

Spread the love00 केश शिल्पियों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, समाज की मांगों पर गंभीरता से होगा विचार 00 मुख्यमंत्री…