• 07/08/2022

शराब तस्करों ने पुलिस पर किया तलवार से हमला, चौकी प्रभारी के सिर पर लगे 12 टांके

शराब तस्करों ने पुलिस पर किया तलवार से हमला, चौकी प्रभारी के सिर पर लगे 12 टांके
Spread the love

न्यायधानी बिलासपुर में आम जनता कितनी महफूज है इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि यहां शराब तस्करों ने पुलिस के ऊपर ही तलवार से हमला कर दिया। शराब तस्करों के हमले से चौकी प्रभारी शंकर गोस्वामी का सिर फट गया है। सब इंस्पेक्टर को बचाने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी आरोपियों ने हमला किया और फिर मौके से फरार हो गए। चौकी प्रभारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला 3 अगस्त का है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली कि मल्हार चौकी क्षेत्र स्थित ग्राम जैतपुरी में शराब की तस्करी हो रही है। जिसके बाद मल्हार चौकी प्रभारी शंकर गोस्वामी हेड कांस्टेबल विश्वास पात्रे को लेकर मौके के लिए रवाना हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब तस्कर वहां से रवाना हो गए। जिसके बाद बीच रास्ते में पुलिस और शराब तस्कर आमने-सामने हो गए। पुलिस को सामने देखकर शराब तस्करों ने तलवार निकाल ली और चौकी प्रभारी पर जानलेवा हमला कर दिया और मौके से फऱार हो गए।

हेड कांस्टेबल ने चौकी प्रभारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनके सिर पर 12 टांके लगाए गए। घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों नरेन्द्र यादव और भुरू केवट को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें : सरकार की छवि चमकाने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने विभाग ने जारी किया निर्देश, कहा- फेक अकाउंट से करें ट्वीट-रिट्वीट, लाइक और कमेंट

इसे भी पढ़ें : गोली कांड : दोस्तों ने की शराब पार्टी फिर शुरु हुआ विवाद, देशी कट्टा हाथ में फटा और कटकर उंगली नीचे गिरी

Related post

सरकारी एंबुलेंस में सागौन की तस्करी, डिप्टी डायरेक्टर पकड़ाए लेकिन बगैर कार्रवाई छूटे

सरकारी एंबुलेंस में सागौन की तस्करी, डिप्टी डायरेक्टर पकड़ाए…

Spread the loveबस्तर संभाग में खनिज संसाधनों के साथ ही कीमती सागौन की तस्करी भी जोरों पर है। तस्करी के लिए…
मौत की होली : जहरीली शराब पीने से 25 की मौत, कई की हालत गंभीर

मौत की होली : जहरीली शराब पीने से 25…

Spread the loveपटना। बिहार के कुछ इलाकों में होली के रंगों की उमंग उस वक्त मातम में तब्दील हो गई जब…
यहां शराब तस्करों ने कर रखा है सरकार के नाक में दम, नकेल कसने अब हेलीकॉप्टर से रख रहे नजर

यहां शराब तस्करों ने कर रखा है सरकार के…

Spread the loveपटना। शराबबंदी के बाद भी बिहार में तस्करों ने सरकार की नाक पर दम कर दिया है। तस्करों द्वारा अन्य…