• 03/05/2024

पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ की हेरोइन जब्त…2 तस्करों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ की हेरोइन जब्त…2 तस्करों की हुई गिरफ्तारी
Spread the love

असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने 4.34 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन और विदेशी सिगरेट जब्त की है।इस बात की जानकारी अर्धसैनिक बल की ओर से जारी आधिकारिक बयान में दी गई है।

बयान के अनुसार कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को आइजोल के फ़ॉकलैंड इलाके में एक संयुक्त अभियान चलाया, जिसके दौरान 598 ग्राम हेरोइन जब्त की गई।

दो लोगों को किया गिरफ्तार

बयान में कहा गया है कि असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में 4.34 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन और विदेशी सिगरेट जब्त की है।इस संबंध में पुलिस ने मणिपुर निवासी सहित दो लोगों को हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

16 लाख की विदेशी सिगरेट जब्त

बुधवार को किए गए एक अन्य ऑपरेशन में, असम राइफल्स ने दक्षिण मिजोरम के सियाहा जिले के लुंगपुक गांव में म्यांमार से तस्करी करके लाए गए 16 लाख रुपये की कीमत के विदेशी सिगरेट के 22,000 पैकेट जब्त किए।

सूखी सुपारी के 8 ट्रक जब्त

इस बीच, मिजोरम पुलिस ने यंग मिजो एसोसिएशन YMA के स्वयंसेवकों के सहयोग से बुधवार को सैतुअल जिले के सेलिंग में एक संयुक्त अभियान के दौरान म्यांमार से तस्करी करके लाई गई सूखी सुपारी से भरे आठ ट्रक जब्त किए। पुलिस ने बताया कि जब्ती के सिलसिले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Related post

छत्तीसगढ़ BJP में बड़ी नियुक्तियां, युवा मोर्चा समेत 7 मोर्चों के प्रभारी घोषित, देखें पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ BJP में बड़ी नियुक्तियां, युवा मोर्चा समेत 7…

Spread the love Chhattisgarh BJP Morcha Incharge: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के विभिन्न मोर्चों के लिए नए प्रभारियों की घोषणा…
अमेरिका-ईरान में फिर भड़का तनाव, मिसाइल हमलों से बढ़ी टकराव की आशंका

अमेरिका-ईरान में फिर भड़का तनाव, मिसाइल हमलों से बढ़ी…

Spread the loveवॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य तनाव बढ़ गया है। रविवार रात से सोमवार सुबह…
दशकों बाद ग्रामीणों तक पहुंचा नेटवर्क, सुकमा के सुदूर वनांचल टेटरई में लगा बीएसएनएल टावर

दशकों बाद ग्रामीणों तक पहुंचा नेटवर्क, सुकमा के सुदूर…

Spread the love0-2 हजार से अधिक ग्रामीणों की जिंदगी हुई आसान सुकमा । दशकों तक भौगोलिक विषमताओं और संचार सुविधाओं के अभाव…