• 09/05/2025

दिल्ली में हाई अलर्ट: भारत-पाक तनाव के बीच लाल किला, कुतुब मीनार सहित ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा बढ़ाई

दिल्ली में हाई अलर्ट: भारत-पाक तनाव के बीच लाल किला, कुतुब मीनार सहित ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा बढ़ाई
Spread the love

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। शुक्रवार को जारी निर्देशों के तहत लाल किला, कुतुब मीनार, इंडिया गेट और जामा मस्जिद जैसे ऐतिहासिक स्थलों के साथ-साथ सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पिछले तीन दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर भारी गोलेबारी और तनाव की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार-बुधवार की रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें ध्वस्त कर दिया था। इसके जवाब में पाकिस्तानी सेना ने सीमावर्ती इलाकों में हमले तेज कर दिए। गुरुवार रात जम्मू में पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमले की कोशिश को बीएसएफ ने नाकाम कर दिया, जिसके बाद क्षेत्र में ‘ब्लैकआउट’ लागू करना पड़ा।

CCTV के जरिए निगरानी

दिल्ली पुलिस ने ऐतिहासिक इमारतों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बलों की तैनाती बढ़ा दी है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “लाल किला और कुतुब मीनार जैसे स्थानों पर पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत रोकने के लिए टीमें तैनात हैं।”

इसके अलावा, दिल्ली में कनॉट प्लेस, चांदनी चौक जैसे व्यस्त इलाकों में गश्त बढ़ाई गई है और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। ड्रोन हमलों के खतरे को देखते हुए हवाई निगरानी भी तेज कर दी गई है।

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

 

Related post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से वनांचल के लमनी और खुडि़या में 20-20 लाख रुपए की लागत से बने आधुनिक प्रतीक्षालय शेड….

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से वनांचल के…

Spread the loveरायपुर: उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक  विजय शर्मा की विशेष पहल पर पंचायत विभाग द्वारा सुदूर वनांचल के ग्राम लमनी…
BREAKING : छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानिए कब से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाए

BREAKING : छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा का टाइम टेबल…

Spread the loveरायपुर। 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पुन: परीक्षा दिलाने का अवसर मिलने वाला है और यह परीक्षा 10…
राष्ट्रपति भवन तक पहुँची बस्तर की गौरवगाथा, राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं का सम्मान

राष्ट्रपति भवन तक पहुँची बस्तर की गौरवगाथा, राष्ट्रपति मुर्मु…

Spread the love00 मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में 209 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल करेगा राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट, जनजातीय संस्कृति और परंपरागत…