• 09/05/2025

Ind-Pak War: अभी भी बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, आतंकियों को घुसपैठ कराने की कोशिश, सेना ने बिछा दी सबकी लाशें

Ind-Pak War: अभी भी बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, आतंकियों को घुसपैठ कराने की कोशिश, सेना ने बिछा दी सबकी लाशें
Spread the love

पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सुरक्षाबलों ने उसकी साजिश को ध्वस्त कर दिया। 8 मई की देर रात, पाकिस्तानी आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ का प्रयास किया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कोशिश को नाकाम कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, इस ऑपरेशन में कई पाकिस्तानी आतंकी मारे गए।

उसी रात, उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने भारी गोलेबारी शुरू की, जिसमें एक महिला नरगिस बेगम की मौत हो गई और उनके परिवार के दो सदस्य घायल हो गए। पाकिस्तान ने बारामूला जिले के सिलिकोट, बोनियार, कमलकोट, मोहरा और गिंगल जैसे नागरिक इलाकों को निशाना बनाया। इस हमले में कई संरचनाओं को नुकसान पहुंचा और लोग दहशत में घर छोड़कर भागने को मजबूर हुए। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस हरकत का करारा जवाब दिया।

अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना आतंकियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। सांबा में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के साथ ही LoC पर पाकिस्तान की गोलेबारी का भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया। भारतीय सुरक्षाबल पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी नापाक मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे।

 

 

Related post

BREAKING : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अब 2015 नहीं, 2024 तक शहर में रहने वालों को मिलेगा PM आवास का लाभ

BREAKING : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अब 2015…

Spread the love रायपुर।  शहरी गरीबों के आशियाने के सपने को पूरा करने छत्तीसगढ़ सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। नगरीय…
रायपुर : निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

रायपुर : निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

Spread the loveमुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन BOCW शुरू रायपुर, 12 सितंबर 2026/ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के…
डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक – राज्यपाल डेका

डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक…

Spread the love00 आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में 504 विद्यार्थियों को प्रदान की गई उपाधियां  00 19 विद्यार्थियों को…