• 27/04/2023

हाईकोर्ट को मिले एक और जस्टिस, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर हुई 15, लंबित मामलों के निराकरण में आएगी तेजी

हाईकोर्ट को मिले एक और जस्टिस, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर हुई 15, लंबित मामलों के निराकरण में आएगी तेजी
Spread the love

छतीसगढ़ हाईकोर्ट को एक और जस्टिस मिले है। जस्टिस संजय जायसवाल की अतिरिक्त जज के रुप में केन्द्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने नियुक्ति की है। इसके साथ ही अब हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 15 हो जाएगी।

आदेश के मुताबिक जस्टिस संजय जायसवाल की छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में कार्य की अवधि दो साल की होगी। उनकी नियुक्ति की सिफारिश चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने केन्द्र सरकार से की थी। जिसके आधार पर केन्द्र सरकार ने उन्हें अतिरिक्त जज के रुप में दो साल की अवधि के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नियुक्त किया है। केन्द्र सरकार ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के स्वीकृत पदों की संख्या 22 है। जस्टिस संजय जायसवाल की नियुक्ति के पहले हाईकोर्ट में 14 जज कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति के साथ हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 15 हो जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि हाईकोर्ट में लंबित मामलों के निराकरण में अब पहले से और ज्यादा तेजी आएगी।

Related post

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों के लिए बदले 4 अहम नियम

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों…

Spread the loveनई दिल्ली – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 24वीं किस्त की डेट अभी तय नहीं है। यह 30…
रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार का खास जोर

रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार…

Spread the loveबांदा :- केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2027-28 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी का ऐलान…
EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा PF का पैसा

EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप…

Spread the loveनई दिल्ली :- नौकरी बदलने पर पुरानी कंपनी के प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा नए खाते में ट्रांसफर कराने…