• 27/04/2023

Live Video Chhattisgah Naxal Attack: जवानों की गाड़ी में ब्लास्ट, फायरिंग और घायल, पीछे आ रहे ड्राइवर ने बनाया लाइव वीडियो

Live Video Chhattisgah Naxal Attack: जवानों की गाड़ी में ब्लास्ट, फायरिंग और घायल, पीछे आ रहे ड्राइवर ने बनाया लाइव वीडियो
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार को हुए नक्सल हमले का एक वीडियो सामने आया है। जवानों की गाड़ी को किस तरह नक्सलियों ने निशाना बनाया है, ये वीडियो में साफ देखा जा सकता है। इस वीडियो में ब्लास्ट होते दिखाई दे रहा है वहीं फायरिंग की आवाज के साथ ही घायल जवान भी नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इस वीडियो को जवानों के काफिले में पीछे आ रही गाड़ी के ड्राइवर ने बनाया है। इस वीडियो में जोर से ब्लास्ट होता हुआ नजर आ रहा है। उसके बाद चारों तरफ धूल और धुएं का गुबार दिखाई देता है। ठीक इसके बाद आवाज आती है कि ‘भैया उड़ गया.. पूरा उड़ गया’। इसके बाद गोलियां चलने की आवाजें सुनाई देने लगती हैं। वीडियो में एक जवान भी दिखाई दे रहा है।

आपको बता दें बुधवार को एक बड़े नक्सल कैडर के उपस्थित होने की जानकारी मिलने के बाद डीआरजी के जवानों को मौके पर भेजा गया था। वहां से वापस लौटते वक्त जवानों के काफिले की एक गाड़ी को नक्सलियों ने शिकार बना लिया। नक्सलियों ने सड़क पर शक्तिशाली आईईडी लगाकर जवानों की गाड़ी पर विस्फोट कर दिया।

जिसमें 10 जवान और गाड़ी का ड्राइवर शहीद हुआ। जो शहीद हुए हैं उनमें हेड कॉन्सटेबल जोगा सोढी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामो, नव आरक्षक दुल्गो मण्डावी, लखमू मरकाम, जोगा कवासी, हरिराम मण्डावी, गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, जयराम पोड़ियाम और जगदीश कवासी शहीद हुए हैं। इसके साथ ही ड्राइवर धनीराम यादव की भी मौत हो गई है।

Related post

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें…

Spread the loveजनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में…
केन्द्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री शाह उज्जैन को देंगे 255 करोड़ रूपये के अत्याधुनिक डेयरी प्लांट की सौगात

केन्द्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री शाह उज्जैन को देंगे…

Spread the loveकेन्द्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री शाह उज्जैन को देंगे 255 करोड़ रूपये के अत्याधुनिक डेयरी प्लांट की सौगात केंद्रीय…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान, बढ़ाया हौसला

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के…

Spread the loveरायपुर :- उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को…