• 10/01/2023

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी का वादा करके सहमति से संबंध बनाना रेप नहीं

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी का वादा करके सहमति से संबंध बनाना रेप नहीं
Spread the love

ओडिशा हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में एक बड़ा फैसला है। कोर्ट ने कि शादी का वादा करके व्यस्क महिला के साथ सहमति से बनाए गए शारीरिक संबंध रेप की श्रेणी में  नहीं आता है। अगर कोई महिला अपनी इच्छा से संबंध बनाती है तो इसमें रेप से संबंधी आपराधिक धाराएं नहीं लग सकती।

जस्टिस संजीब पाणिग्रही की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि शादी के झूठे वादे को दुष्कर्म मानना गलत प्रतीत होता है। क्योंकी आईपीसी की धारा 375 के तहत संहिताबद्ध दुष्कर्म की सामग्री इसे कवर नहीं करती है।

हाईकोर्ट दुष्कर्म के एक मामले में जमानत याचिका की सुनवाई करते यह कहा। जस्टिस पाणिग्रही ने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक महिला और पुरुष दोनों एक दूसरे को अच्छे से जानते थे। मेडिकल रिपोर्ट में पता चलता है कि जबरन यौन संबंध नहीं बनाए गए थे। कोर्ट ने आरोपी को सशर्त जमानत दिए जाने का आदेश दिया कि अभियुक्त पीड़िता को धमकी नहीं देगा साथ ही जांच प्रक्रिया में सहयोग करेगा।

ये है मामला

आरोप है कि एक शख्स ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संंबंध बनाए और फिर बाद में फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आऱोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। आरोपी ने निचली अदालत में जमानत याचिका लगाई जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। जिसके बाद आरोपी ने हाईकोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने कहा कि आईपीसी की धारा 375 के तहत सहमति से बनाए गए संबंध रेप नहीं होता।

Related post

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए…

Spread the loveरायपुर। राज्य सरकार ने राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया है। 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदाराें को…
CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला…
भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की…

Spread the loveरायपुर: शहरों का विकास केवल वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की जरूरतों के अनुरूप…