• 12/05/2023

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का बढ़ा मानदेय, सीएम बघेल की बजट 2023-24 में मानदेय वृद्धि की घोषणा पर अमल, आदेश जारी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का बढ़ा मानदेय, सीएम बघेल की बजट 2023-24 में मानदेय वृद्धि की घोषणा पर अमल, आदेश जारी
Spread the love

महिला एवं बाल विकास विभाग के इन्द्रावती भवन, नया रायपुर स्थित संचालनालय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त मानदेय में बढ़ोत्तरी का आदेश जारी कर दिया गया है।

बढ़ा हुआ मानदेय एक अप्रैल 2023 से दिया जाएगा। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार रूपए, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 7500 रूपए और सहायिकाओं को 5 हजार रूपए मिलेंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल ने इस वर्ष प्रस्तुत 2023-24 के बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मांगों को पूरा करते हुए उनके मानदेय में बढ़ोत्तरी की घोषणा की थी।

इस तारतम्य में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 12 मई को सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी और परियोजना अधिकारियों को बढ़ा हुआ अतिरिक्त मानदेय देने का आदेश जारी कर दिया है।

राज्य सरकार ने बजट 2023-24 में महिलाओं तथा बच्चों के पोषण एवं टीकाकरण हेतु प्रदेश भर में संचालित 46 हजार 660 आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली मासिक मानदेय की राशि 6 हजार 500 रूपए प्रति माह से बढ़ाकर 10 हजार रूपए किया है।

इसी तरह आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 3 हजार 250 रूपए से बढ़ाकर 5 हजार और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 4 हजार 500 रूपए से बढ़ाकर 7 हजार 500 रूपए प्रति माह करने का प्रावधान बजट में किया था।

Related post

ब्रेकिंग : शराब दुकानों में ओवररेटिंग,आबकारी विभाग के 3…

Spread the loveरायपुर। सरकारी शराब दुकानों में MRP से ज्यादा कीमत पर शराब बेचने के मामले में आबकारी विभाग ने बड़ी…
CG Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, देखें लिस्ट..!!

CG Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी…

Spread the loveबिलासपुर। रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें। रेलवे ने 22 जून से 3 जुलाई तक के 10 पैसेंजर ट्रेनों…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज, अगले 3 दिन बारिश-गरज चमक का अलर्ट; कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी

CG Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज,…

Spread the loveCG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक मेघगर्जन के साथ वज्रपात और हल्की…