• 07/09/2024

भीषण सड़क हादसा: 4 मौते, 6 घायल, बागेश्वर धाम से लौट रहे थे श्रद्धालु

भीषण सड़क हादसा: 4 मौते, 6 घायल, बागेश्वर धाम से लौट रहे थे श्रद्धालु

Follow us on Google News

विदिशा लटेरी इलाके में ब्यावरा-वीना नेशनल हाई-वे पर भीषण सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजस्थान के रहने वाले ये सभी श्रद्धालु बागेश्वर धाम आए थे। जहां से वापस झालवाड़ा जा रहे थे। नेशनल हाई-वे पर उनके वाहन ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। कार में करीब 10 लोग सवार थे। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं, जबकि 6 घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।