• 31/05/2024

कंटेनर ने खड़ी 7 गाड़ियों को रौंदा, हादसे में 3 मासूमों की दर्दनाक मौत!

कंटेनर ने खड़ी 7 गाड़ियों को रौंदा, हादसे में 3 मासूमों की दर्दनाक मौत!
Spread the love

उत्तर प्रदेश के अमेठी में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कंटेनर ने रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। इनकी उम्र 11 से 14 साल के बीच है। वहीं, 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, हादसा कमरौली थाने के पास इंडोरामा रेलवे क्रासिंग पर आज तड़के करीब तीन बजे हुआ। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण कई वाहन वहां खड़े थे। तभी पीछे से तेज रफ़्तार से आए एक कंटेनर ने खड़े वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहनों के परखच्चे उड़ गयेटक्कर से कई लोग कार में फंस गए।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी 6 लोगों को बाहर निकाला। कार में 4 बच्चे सवार थे। टैंकर की टक्कर इतनी भीषण थी कि अदनान, फातिमा और आफरीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि फारिस की हालत गंभीर है। उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। सभी आपस में चचेरे भाई-बहन थे। हुंडई कार का ड्राइवर गर्मी के कारण गाड़ी से बाहर खड़ा था। वह सुरक्षित है।टक्कर इतनी जोरदार थी कि हुंडई कार, डीसीएम, पिकअप और थार समेत सात गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में एक ही परिवार के तीनों बच्चों की मौत हो गई।।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…