• 22/11/2025

भीषण सड़क हादसा : कार ने दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर, फिर फ्लाईओवर पर पलटी, 4 की मौत, 3 घायल

भीषण सड़क हादसा : कार ने दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर, फिर फ्लाईओवर पर पलटी, 4 की मौत, 3 घायल
Spread the love

महाराष्ट्र :- महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ कस्बे में शुक्रवार को एक कार कुछ दोपहिया वाहनों को टक्कर मारने के बाद फ्लाईओवर पर पलट गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना शाम करीब 7:15 बजे शहर के पूर्वी हिस्से को पश्चिमी हिस्से से जोड़ने वाले फ्लाईओवर पर हुई। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोपहिया वाहन पर सवार एक व्यक्ति फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर गिर गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “कार चालक ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया और चार-पांच दोपहिया वाहनों से टकरा गया।”

अंबरनाथ के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) शैलेश काले ने बताया, “दुर्घटना में कार चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई।” मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

Related post

CG – स्कूल खुलते ही 8 शिक्षकों को शो-काॅज नोटिस जारी,जाने पूरा मामला..!!

CG – स्कूल खुलते ही 8 शिक्षकों को शो-काॅज…

Spread the loveजगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में प्रवेशोत्सव के बीच लापरवाही बरतने वाले आठ शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है।…
दिल दहला देने वाला मामला : रील बनाने के चक्कर में चली गई महिला की जान

दिल दहला देने वाला मामला : रील बनाने के…

Spread the loveरायगढ़। रायगढ़ जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोष्टापारा में एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया…
रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, राज्यपाल रमेन डेका समेत कई गणमान्य जनों ने दी श्रद्धांजलि

रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का…

Spread the loveरायपुर। वीरता, साहस और मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान की प्रतीक वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर गुरुवार को…