• 05/11/2022

दर्दनाक हादसा : ऑटो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 7 महिलाओं की मौत, 11 घायल

दर्दनाक हादसा : ऑटो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 7 महिलाओं की मौत, 11 घायल
Spread the love

कर्नाटक में ऑटो और ट्रक के बीच आमने सामने की भिड़ंत में 7 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 11 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भयानक था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

घटना बीदर स्थित एक गांव की है। मृतक महिलाएं पेशे से हैं। गांव में दिनभर की मजदूरी करने के बाद शुक्रवार की देर रात सभी ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान बेमालाखेड़ा सरकारी स्कूल के पास ऑटो और ट्रक में आमने सामने की भिड़ंत हो गई।

भिड़ंत इतनी भयानक थी कि मौके पर ही 7 महिलाओं की मौत हो गई। जिनकी पहचान यदम्मा, रुक्मणी, गुंडम्मा, जगम्मा, ईश्वरम्मा और प्रभावती के रुप में हुई है। इस हादसे में 11 लोग घायल भी हुए हैं जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related post

Aaj ka Panchang 14 August 2026: सावन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर बन रहा है रवि योग, नोट करें राहुकाल का समय, यहां पढ़ें पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 14 August 2026: सावन शुक्ल पक्ष…

Spread the loveAaj Ka Panchang 14 August 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 14 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन है. आज सावन…
Aaj ka Rashifal 14 August 2026: इन 5 राशियों को होगा फायदा, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj ka Rashifal 14 August 2026: इन 5 राशियों…

Spread the love14 August 2026 Horoscope: आज चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे, जिससे मेष से मीन तक सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव…
स्वतंत्रता दिवस पर मोदी लाल किले पर फहरायेंगे तिरंगा, राष्ट्र को करेंगे संबोधित

स्वतंत्रता दिवस पर मोदी लाल किले पर फहरायेंगे तिरंगा,…

Spread the loveनयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करते हुए ऐतिहासिक लाल किले से राष्ट्रीय…