• 23/04/2026

भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत, NH-930 पर चक्काजाम

भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत, NH-930 पर चक्काजाम
Spread the love

बालोद। बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 930 पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जमहि टोला प्लाजा और गुजरा गांव के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक CG-15 DE-5031 ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में एक युवक की पहचान डोमेन्द्र यादव, निवासी ग्राम गुजरा के रूप में की गई है। वहीं दूसरे युवक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन
घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आक्रोश में आकर शवों को सड़क पर रखकर नेशनल हाईवे 930 पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान मार्ग पर लंबा जाम लग गया और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

प्रशासन की समझाइश के बाद खुला जाम
सूचना मिलने पर दल्लीराजहरा पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कर उचित कार्रवाई और सहायता का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और यातायात बहाल हो सका।

जांच जारी
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही अज्ञात मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Related post

Aaj Ka Panchang 01 July: आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि, जानिए राहुकाल और आज का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 01 July: आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष…

Spread the lovePanchang 01 July: 01 जुलाई को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह 07 बजकर 37 मिनट तक रहेगी,फिर…
नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि

नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और…

Spread the loveकिसानों को नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के उपयोग के लिए किया जा रहा जागरूक राज्य में नैनो डीएपी…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी…

Spread the loveखरीफ 2026 में पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया, 80 प्रतिशत वितरण सीमा समाप्त रायपुर, 30 जून 2026/…