• 30/04/2024

शादी के बीच होटल में लगी आग, पार्टी छोड़ जान बचाकर भागे लोग

शादी के बीच होटल में लगी आग, पार्टी छोड़ जान बचाकर भागे लोग
Spread the love

जबलपुर के फाइव स्टार होटल विजन महल में सोमवार रात भीषण आग लग गई।बताया जा रहा है कि आग होटल के एक हॉल में लगी थी जिसने तेजी से विकराल रूप ले लिया।देर रात एक पार्टी के दौरान इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।हालांकि, होटल का एक हॉल जलकर खाक हो गया है।

जब आग लगी तब होटल में पार्टी चल रही थी

जिस दौरान होटल में आग लगी उसी दौरान होटल में एक बड़ी पार्टी चल रही थी मौके पर पहुंची दमकल की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आंग की लपटें देखते ही पार्टी में मौजूद लोगों मैं भगदड़ मच गई और लोग पार्टी छोड़कर भागने लगे। जैसे ही होटल में आग की घटना की सूचना मिली तुरंत मौके पर एक-एक करके फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंच गईं। अग्निशमन दल की तत्परता से आग हॉल के बाहर नहीं फैल पाई। जिस दौरान होटल में यह दुर्घटना घटी उस समय विजन महल में लगभग 500 गेस्ट मौजूद थे।

फाइव स्टार होटल होने का दावा

ये जबलपुर शहर की सबसे आलीशान होटलों में से एक है। होटल प्रबंधन का दावा है कि वे अपने उपभोक्ताओं को फाइव स्टार फैसिलिटी उपलब्ध करवाते हैं। हालांकि, इस घटना से होटल की स्टार रैंकिंग और बिल्डिंग की फायर सेफ्टी पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
केंद्र का बड़ा फैसला, नीट यूजी पेपर लीक मामला सीबीआई को सौंपा

केंद्र का बड़ा फैसला, नीट यूजी पेपर लीक मामला…

Spread the loveशिक्षा मंत्रालय ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2024 में कथित अनियमितताओं की विस्तृत और त्वरित जांच के लिए मामले…
पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ 16 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ…

Spread the loveCG Police Transfer लोकसभा चुनाव के बाद अब तबादलों का दौर शुरु हो गया है। यहां बड़े पैमाने पर…