• 30/04/2024

Breaking: हिरासत में पूर्व विशेष सचिव, इस मामले में ED का बड़ा एक्शन

Breaking: हिरासत में पूर्व विशेष सचिव, इस मामले में ED का बड़ा एक्शन
Spread the love

छत्तीसगढ़ में खाद्य विभाग के पूर्व विशेष सचिव और मार्कफेड एमडी मनोज सोनी को ED ने हिरासत में लिया है। ED ने कस्टम मीलिंग घोटाले में मनोज सोनी को हिरासत में उस वक्त लिया जब मनोज EOW दफ्तर में अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे थे। मनोज के खिलाफ भी EOW में केस दर्ज है।

आपको बता दें कि मनोज सोनी के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने दो बार दबिश दी थी, जहाँ से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी ED की टीम ने जब्त किए थे। इसी कस्टम मीलिंग घोटाले में EOW ने भी मुकदमा दायर किया है। इसमें मनोज सोनी, रोशन चंद्राकर समेत कई अफसरों, कांग्रेस नेताओं और राईस मिलरों के नाम हैं।

कस्‍टम मिलिंग घोटाला

खरीफ वर्ष 2021-22 तक सरकार ने धान का प्रति क्विंटल 40 रुपये भुगतान किया। धान की कस्टम मिलिंग के लिए दी जाने वाली रकम सरकार ने तीन गुनी बढ़ा दी। 120 रुपये प्रति क्विंटल धान का भुगतान दो किश्तों में किया गया। आरोप है कि अफसरों ने आधी रकम मार्कफेड के एमडी मनोज सोनी के साथ मिलकर वसूल ली।

Related post

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक…

Spread the love०मुख्य सचिव विकासशील ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय-सीमा में योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश रायपुर । मुख्य…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित…
छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश, 3,500 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश,…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में यश फैन्स एंड एप्लायंसेस लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का…