• 11/04/2025

Big Breaking: छत्तीसगढ़ में ह्यूमन ट्रैफिकिंग! 5 नाबालिग लड़कियां सहित 22 का रेस्क्यू, ले जाया जा रहा था यूपी

Big Breaking: छत्तीसगढ़ में ह्यूमन ट्रैफिकिंग! 5 नाबालिग लड़कियां सहित 22 का रेस्क्यू, ले जाया जा रहा था यूपी
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां ह्यूमन ट्रैफिकिंग की सूचना पर पुलिस ने 22 लोगों को पकड़ा है, जिसमें 5 नाबालिग लड़कियां, महिलाएं और कुछ पुरुष भी शामिल हैं। सभी को सखी सेंटर ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

पकड़े गए सभी लोग छत्तीसगढ़ के बीजापुर, बस्तर और कोंडागांव जिले के रहने वाले हैं। इनमें 9 पुरुष, 8 महिलाएं और 5 नाबालिग लड़किया हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग प्रयागराज और अयोध्या जा रहे थे।

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि विहंगम योग संस्थान के लोग इन्हें अपने साथ ले जा रहे थे। इन्हें प्रयागराज और अयोध्या घुमाने जाया जा रहा था। 5 लड़कियां के माता-पिता साथ नहीं थे, इसलिए इन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग ने सखी सेंटर में रोका है। अभी पूछताछ चल रही है। एसपी के मुताबिक इनमें से बीजापुर का रहने वाला एक लड़का ईसाई धर्म का है। वह भी उनके साथ जा रहा था। परिवार वालों ने जाने से मना किया उसके बावजूद वह उनके साथ आ गया।

एसपी ने आशंका जताई है कि लड़के के परिवार वालों ने ही चाइल्ड लाइन में शिकायत की कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग हो रही है। नाबालिग बच्चियों के परिवार वालों से महिला बाल विकास विभाग के लोग संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

आपको बता दें हाल ही में बिहार के रेड लाइट एरिया से बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ की लड़कियों को रेस्क्यू किया गया था। इन लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर दलालों ने देह व्यापार में धकेल दिया था। बिहार के केस को देखते हुए दुर्ग पुलिस पूरे मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए महिला एवं बाल विकास के अधिकारी और पुलिस की टीम पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पूछताछ के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह मामला ह्यूमन ट्रैफिकिंग का है भी या नहीं।

बिहार के रेड लाइट एरिया से रेस्क्यू की गई थी छग की लड़कियां

पिछले महीने बिहार के रोहतास में स्थित रेड लाइट एरिया से बड़ी संख्या में लड़कियों का रेस्क्यू किया गया था, इन लड़कियों में नाबालिग लड़कियां भी शामिल थी। रेस्क्यू की गई लड़कियों में छत्तीसगढ़ की 41 लड़कियां भी शामिल थी। जो कि छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, दुर्ग समेत अन्य जिलों की थी।

इन लड़कियों को आर्केस्ट्रा में नाचने के नाम पर दलाल बिहार ले गया था और इन्हें देह व्यापार में धकेल दिया गया था। ये सभी लड़किया गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थीं। दलालों ने इनके परिजनों को काम दिलाने के नाम पर 30 से 40 हजार रुपये का लालच देकर ले गए थे। मामले में पुलिस ने 5 दलालों को गिरफ्तार किया था।

Related post

मंत्री राजवाड़े का बड़ा प्रशासनिक निर्णय, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग में सेवानिवृत्ति प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के सख्त निर्देश

मंत्री राजवाड़े का बड़ा प्रशासनिक निर्णय, महिला एवं बाल…

Spread the love 00 सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – राजवाड़े रायपुर। महिला एवं बाल…
मुख्यमंत्री साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा

मुख्यमंत्री साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य…

Spread the love00 हजारों कदमों के साथ गूंजा राष्ट्र सर्वोपरि का संकल्प 00 तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के…
विशेष लेख: विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान, खेती-किसानी को मिला नया संबल

विशेष लेख: विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान,…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। गांव, गरीब और…